• Crime
  • दिल्ली डबल मर्डर में बड़ा खुलासा, भांजे ने की मामी और छोटी बहन की हत्या, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

    नवीन निश्चल, नई दिल्ली: दिल्ली में एक महिला और उसकी मासूम बेटी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक दोनों हत्याओं को महिला के सगे भांजे ने अंजाम दिया है। वारदात के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नवीन निश्चल, नई दिल्ली: दिल्ली में एक महिला और उसकी मासूम बेटी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक दोनों हत्याओं को महिला के सगे भांजे ने अंजाम दिया है। वारदात के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

    बताया जा रहा है कि साउथ ईस्ट दिल्ली के सरिता विहार थाना इलाके में रिश्ते को शर्मसार करते हुए भांजे ने अपनी मामी और उसकी छोटी बेटी की हत्या कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। यह दिल दहला देने वाला मामला सरिता विहार के अली विहार इलाके में सामने आया है, जिसमें भांजा ने अपनी सगी मामी और उनकी बेटी की हत्या की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

    आरोपी भांजे की तलाश जारी

    घटना का पता आसपास के लोगों को तब चला, जब महिला का पति ड्यूटी से घर लौटा और देखा कि उसकी पत्नी और बच्ची बेड के बॉक्स में मृत पड़े हैं। इस घटना की सूचना मृतिका के पति ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    गला दबाकर की गई हत्या

    महिला अपने पति सुदर्शन, एक भांजे और तीन बेटियों के साथ यहां रह रही थीं। परिवार की दो बेटियां वारदात के समय स्कूल में थी, वरना यह हादसा और भी भयावह हो सकता था। जांच में मृतकों की पहचान ज्योति (35) और छह वर्षीय बेटी के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट में पता चला कि दोनों को गला दबाकर मारा गया है।

    बॉक्स के अंदर मिले दोनों शव

    पुलिस के मुताबिक 20 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे पुलिस को पीसीआर के जरिए सूचना मिली कि अली विहार के एक मकान में दो शव पड़े हैं। खबर मिलते ही सरिता विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी के अनुसार जब कमरे की तलाशी ली गई तो बेड के बॉक्स के अंदर महिला और बच्ची के शव मिले। पुलिस ने दोनों को तुरंत एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। लोकल पुलिस के अलावा क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।