• Technology
  • ‘AI का नौकर‍ियों पर असर कुछ साल में दिखेगा लेकिन कुछ कंपनियां…’ सैम ऑल्‍टमैन के बयान की दुनिया में चर्चा

    Sam Altman on Jobs: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्‍टमैन ने एआई की वजह से नौकरियों में कटौती पर बहुत स्‍पष्‍ट बात कही है। उनका कहना है कि कुछ कंपनियां, एआई को उन नौकरियों में कटौती के लिए जिम्‍मेदार ठहरा रही हैं, जिन्‍हें वह पहले से प्‍लान कर रही थीं और एआई के बिना भी वो


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Sam Altman on Jobs: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्‍टमैन ने एआई की वजह से नौकरियों में कटौती पर बहुत स्‍पष्‍ट बात कही है। उनका कहना है कि कुछ कंपनियां, एआई को उन नौकरियों में कटौती के लिए जिम्‍मेदार ठहरा रही हैं, जिन्‍हें वह पहले से प्‍लान कर रही थीं और एआई के बिना भी वो जॉब्‍स चली जातीं। उन्‍होंने कहा कि वह नहीं जानते कि कितनी कंपनियां लेऑफ का ठीकरा एआई पर फोड़ रही हैं। सैम ऑल्‍टमैन ने कहा कि एआई का नौकरियों पर असर अगले कुछ साल में दिखाई देगा।

    ‘कंपनियां पहले से कर रही थीं प्‍लानिंग’

    CNBC-TV18 से बातचीत में ओपनएआई सीईओ ने कहा कि एआई जॉब मार्केट में हलचल मचा रहा है लेकिन इसका असल असर अभी नहीं दिखेगा। उन्‍होंने बताया कि कुछ मामलों में कंपनियां लोगों को निकालने की वजह एआई और तकनीक को बता रही हैं, जबकि इसकी योजना उन्‍होंने पहले ही बना ली थी। सैम ने कहा कि एआई की वजह से नौकरियों में जरूर बदलाव हो रहे हैं और आने वाले कुछ वर्षों में यह बदलाव नजर और समझ आने लगेंगे। उन्‍होंने कहा कि एआई के दौर में नई तरह की नौकरियां पैदा होंगी और जॉब के क्षेत्र में इसका असर आने वाले समय में दिखेगा।

    बड़ी-बड़ी कंपनियों ने की AI के नाम पर छंटनी

    गौरतलब है कि बड़ी-बड़ी कंपनियों ने हाल में एआई के नाम पर छंटनी की है। इनमें एमेजॉन जैसी बड़ी कंपनी भी है। हालांकि किसी कंपनी ने यह कभी नहीं बताया कि एआई के कारण उनके कामकाज पर कितना असर पड़ा है और इसका नुकसान कितना व्‍यापक है। फ‍िर भी कंपनियों ने एआई का हवाला देकर लोगों को नौकरी से निकाला है। सैम ऑल्‍टमैन पहले भी कह चुके हैं कि एआई के कारण नौकरियों में रुकावट जरूर आएगी लेकिन लोग काम के नए तरीके तलाश लेंगे और खुद को एआई के साथ तैयार कर लेंगे।

    कई एक्‍सपर्ट पहले दे चुके चेतावनी

    AI के कारण नौकरियों में कटौती की चेतावनी भी दी जा रही है। बड़ी-बड़ी कंपनियों के CEO और एक्‍सपर्ट आने वाले वर्षों में जॉब्‍स कम होने की बात कह रहे हैं। हालांकि छंटनी का दौर पिछले साल से ही देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि सैम ऑल्‍टमैन को भी अब इस मामले में बोलना पड़ा है। OpenAI CEO ने इंडिया AI इम्‍पैक्‍ट समिट में हिस्‍सा लिया था। उन्‍होंने पीएम मोदी के साथ मंच पर अपना हाथ उठाया था। वह मामला भी सुर्खियों में रहा क्‍योंकि सैम ने मंच पर एआई कंपनी एंथ्रोपिक के सीईओ का हाथ नहीं पकड़ा। बाद में उन्‍होंने कहा था कि वह नहीं जानते थे, मंच पर क्‍या होने वाला है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।