• Crime
  • दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री मालिक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश का शक

    नई दिल्ली: नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में सरेआम एक फैक्ट्री मालिक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजस्थान निवासी रवि चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या आपसी कहासुनी का मामला सामने आ रहा है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में सरेआम एक फैक्ट्री मालिक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजस्थान निवासी रवि चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या आपसी कहासुनी का मामला सामने आ रहा है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

    पुलिस अफसर के मुताबिक, 20 फरवरी को नरेला इंडस्ट्रियल थाना को हॉस्पिटल से एक कॉल मिली। जिसमें बताया गया कि नरेला के गौतम कॉलोनी के गली नंबर 22 निवासी रवि को बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया। उनके शरीर पर चाकू के घाव हैं। इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस टीम तुरंत हॉस्पिटल पहुंची। गर्दन के बाईं तरफ, बाएं कंधे और बाई कमर के पिछले हिस्से में चाकू के कई घाव थे।

    चाकू से जानलेवा हमला

    आगे की जांच में पता चला कि रवि ने जे ब्लॉक डीएसआईआईडीसी, नरेला में एक कारखाना किराए पर लिया था, वहां वह चौधरी एंटरप्राइजेज के नाम से फैक्ट्री चला रहे थे। वहां जूते-चप्पलों के ऊपरी हिस्से बनाने का काम होता था। 20 फरवरी शुक्रवार को लगभग 8:30 बजे जब वह घर जा रहे थे, तो अनजान लोग वहां आए और उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

    साथी कर्मचारियों से पूछताछ कर रही पुलिस

    पुलिस के मुताबिक आगे की पड़ताल में यह भी पता चला कि 20 फरवरी को लगभग 8:30 बजे रवि फैक्ट्री बंद करने के बाद ठेकेदार सोनू को चाबियां सौंपने के बाद, विश्वेंद्र सिंह उर्फ विष्णु के साथ अपनी कार से जा रहे थे। उसी समय यह वारदात हुई। पुलिस साथी कर्मचारी से भी जानकारी हासिल कर रही है।

    सूत्रों के मुताबिक परिजनों से पूछताछ में पता चला हैं कि दिन में एक कर्मचारी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। रात को जैसे ही फैक्ट्री बाहर निकले, उन पर हमला कर दिया गया। मृतक के बड़े भाई रणवीर सिंह के बयान और फैक्ट्स के आधार पर नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस केस दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।