• Technology
  • बधाई देने के लिए 12 बजे तक जागने की जरूरत नहीं, Whatsapp के नए फीचर से शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज

    Whatsapp Scheduled Messages : अब किसी को बधाई देने के लिए आपको रात 12 बजे तक जागने की जरूरत नहीं होगी। कोई मीटिंग बुलानी हो या अपॉइंटमेंट से जुड़ा मैसेज भेजना हो, सब पहले से प्‍लान किया जा सकेगा। Whatsapp यूजर्स को जल्‍द एक नया फीचर मिल सकता है। इसका नाम शेड्यूल्‍ड मैसेज (Scheduled Messages)


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Whatsapp Scheduled Messages : अब किसी को बधाई देने के लिए आपको रात 12 बजे तक जागने की जरूरत नहीं होगी। कोई मीटिंग बुलानी हो या अपॉइंटमेंट से जुड़ा मैसेज भेजना हो, सब पहले से प्‍लान किया जा सकेगा। Whatsapp यूजर्स को जल्‍द एक नया फीचर मिल सकता है। इसका नाम शेड्यूल्‍ड मैसेज (Scheduled Messages) बताया जा रहा है, जिसका इस्‍तेमाल करके आप पहले से चैट या मैसेज तैयार करके उसे शेड्यूल कर पाएंगे और जो समय तय किया जाएगा, उस समय अपने आप वह मैसेज चला जाएगा।

    Wabetainfo की रिपोर्ट (REF.) के अनुसार, वॉट्सऐप ने TestFlight बीटा प्रोग्राम के तहत एक नया iOS अपडेट जारी किया है। वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूजर्स अपनी चैट में मैसेज शेड्यूल कर पाएंगे। आने वाले वक्‍त में यह फीचर रोलआउट हो सकता है।

    क्‍या-क्‍या कर पाएंगे शेड्यूल्‍ड मैसेज से

    जानकारी के अनुसार, शेड्यूल्ड मैसेज फीचर के तहत लोग किसी मैसेज को एक खास तारीख और समय में जाने के लिए सेट कर सकेंगे। जो तारीख और समय ऐप में सेट किया जाएगा, उसमें वह मैसेज अपने आप डि‍लिवर हो जाएगा। एक बार मैसेज शेड्यूल करने के बाद लोगों को और कुछ नहीं करना है। वह मैसेज अपने आप चला जाएगा।

    सभी शेड्यूल मैसेज दिखेंगे एक जगह

    बताया जा रहा है कि लोग कितने भी मैसेज शेड्यूल कर पाएंगे। शेड्यूल किए गए सभी मैसेज वॉट्सऐप के इन्‍फो स्‍क्रीन में दिखाई देंगे। अगर कोई मैसेज शेड्यूल कर दिया और बाद में लगता है कि उसे नहीं भेजना है तो शेड्यूल मैसेज को डिलीट भी किया जा सकेगा। जिसको वह मैसेज जाना था, उसे पता नहीं चलेगा कि कोई मैसेज उसके लिए शेड्यूल किया गया था। हालांकि एक बार कोई शेड्यूल मैसेज चला गया और फ‍िर उसे डिलीट किया तो दूसरे व्‍यक्‍त‍ि को पता चल जाएगा।

    किन लोगों को होगा फायदा?

    शेड्यूल्‍ड मैसेज का फायदा हर किसी को होने वाला है। वॉट्सऐप के जरिए सभी लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं। हालांकि जन्‍मदिन या सालगिरह पर किसी को बधाई देने के लिए बहुत लोग रात 12 बजे तक जागते हैं या तब का अलार्म लगाकर रखते हैं। अब यह झंझट नहीं रहेगा। लोग मैसेज को शेड्यूल करके चैन की नींच सो सकेंगे। कितने भी दिन पहले मैसेज शेड्यूल किया जा सकेगा। यह सुविधा वॉट्सऐप ऐप के अंदर ही दी जाएगी, जिससे लोगों का काम बहुत आसान होने वाला है।

    कब तक आएगा नया फीचर?

    वॉट्सऐप ने नए फीचर के आने की कोई तारीख नहीं बताई है। यह अभी टेस्‍टि‍ंग फेज में है। माना जा रहा है कि आईफोन और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स को यह सुविधा दी जाएगी। वेब वर्जन के लिए फीचर आएगा या नहीं, अभी स्‍पष्‍ट नहीं है। इस खबर से जुड़े अपडेट हम आपको देते रहेंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।