निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड 8 अक्टूबर 1995 को लॉन्च हुआ था। यह निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड की सबसे पुरानी स्कीम है। इस फंड ने हाल ही में 30 साल पूरे किए हैं। इन तीन दशकों में इस फंड ने अनुशासित निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इसने ना सिर्फ एसआईपी पर जबरदस्त रिटर्न दिया है बल्कि एकमुश्त रकम को भी करोड़ों रुपये के फंड में बदल दिया है।
Mid-cap Funds: शेयर बाजार की ऐसी स्थिति में भी मिड कैप फंड का रिटर्न 26% तक, बेंचमार्क को भी पछाड़ा
₹10000 की SIP से 26 करोड़ रुपये
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप म्यूचुअल फंड ने 10 हजार रुपये प्रति महीने की एसआईपी को 30 साल में करीब 26 करोड़ रुपये के फंड में बदल दिया है। जानें इस म्यूचुअल फंड ने कैसे किया यह कारनामा:
- 10 हजार रुपये महीने की एसआईपी के हिसाब से पहले साल में आपने 1.20 लाख रुपये निवेश किए। एक साल में यह रकम 1,24,722 रुपये हो गई। यानी 7.75% का रिटर्न मिला।
- 5 साल में आपने कुल 6 लाख रुपये निवेश किए और यह 9,67,978 रुपये हो गए। यानी 19.39% का रिटर्न मिला।
- 10 साल में आपने कुल 12 लाख रुपये निवेश किए और यह रकम बढ़कर 34,18,820 रुपये हो गई। यानी 19.95% का रिटर्न मिला।
- 20 साल में आपने कुल 24 लाख रुपये निवेश किए। इतने समय में यह रकम बढ़कर 1,64,64,735 रुपये हो गई। यानी 16.76% का रिटर्न मिला।
- 30 साल में आपने इस म्यूचुअल फंड में कुल 36 लाख रुपये निवेश किए और यह रकम बढ़कर 24,96,73,772 हो गए। यानी 22.27% का रिटर्न मिला।
- शुरुआत से अब तक (अक्टूबर 1995 से जनवरी 2026) आपने कुल 36,30,000 रुपये निवेश किए और यह रकम 26,17,83,141 हो गई। यानी 22.26% का रिटर्न मिला।
एकमुश्त में 1 लाख से बनाए 4 करोड़ रुपये
इस म्यूचुअल फंड ने लॉन्च होने से लेकर 30 साल तक करीब 22 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक अगर किसी ने शुरुआत में एकमुश्त (lump sum) 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और उसे 30 साल तक बनाए रखा होता, तो वह राशि लगभग 4 रुपये करोड़ हो जाती। वहीं अगर करीब 2 लाख रुपये निवेश किए होते तो वह रकम करीब 8 लाख रुपये में बदल चुकी होती।
हाई रिस्क कैटेगिरी का है फंड
म्यूचुअल फंड शेयर बाजार के अधीन होते हैं। ऐसे में इनमें निवेश करना जोखिमभरा होता है। निप्पॉन के इस फंड को बहुत अधिक जोखिम (Very High Risk) वाली कैटेगरी में रखा गया है। मिड-कैप फंड होने के नाते, इसमें बड़े-कैप फंडों की तुलना में उतार-चढ़ाव ज्यादा हो सकता है। लेकिन, जोखिम के हिसाब से रिटर्न काफी मजबूत हैं।
किन सेक्टर में पैसा लगाता है यह फंड?
फाइनेंशियल: 27.01%
इंडस्ट्रियल्स: 18.36%
कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी: 15.93%
हेल्थकेयर: 11.06%
टेक्नोलॉजी: 8.33%
डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, आज़ाद हिन्द के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।













