उस रोमांचक मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की थी और चैंपियन बना था। साउथ अफ्रीका अब मैदान में उस फाइनल की हार का बदला लेने के लिए उतरेगी जबकि भारत एक बार फिर इतिहास दोहराने को देखेगा। दोनों टीमों के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है। आइये एक बार जानते हैं कि इस मैच में पिच कैसा खेल सकती है।
भारत और साउथ अफ्रीका के मैच की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाज के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली होती है। यहां पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। अच्छा उछाल होने की वजह से गेंदं बल्ले पर भी अच्छी आती है। तेज गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती है। हमको भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला भी देखने को मिल सकता है। इसकी वजह है कि दोनों टीमों के पास कमाल के बल्लेबाज हैं और वह इन परिस्थितियों में काफी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
अब तक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 15 मुकाबले खेले गए हैं, इसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 10 तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 5 मुकाबले जीते हैं। आंकड़ों के चलते जो भी टीम टॉस जीतेगी वे पहले बल्लेबाजी कर सकती है। पहली पारी का औसत स्कोर टी20 में अहमदाबाद में 173 रन है।
मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज।
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, मार्को यानसन।













