• International
  • ‘ईरान किसी के सामने झुकेगा नहीं’, ट्रंप की धमकी के बाद राष्ट्रपति पेजेश्कियन का खुला चैलेंज

    तेहरान: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियार ने कहा है कि उनका देश अमेरिका के सामने दबाव में नहीं आएगा। पेजेश्कियान की टिप्पणी मिडिल ईस्ट में भारी तनाव के बीच आई है। एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह ईरान पर लिमिटेड मिलिट्री स्ट्राइक के बारे में विचार कर रहे


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेहरान: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियार ने कहा है कि उनका देश अमेरिका के सामने दबाव में नहीं आएगा। पेजेश्कियान की टिप्पणी मिडिल ईस्ट में भारी तनाव के बीच आई है। एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह ईरान पर लिमिटेड मिलिट्री स्ट्राइक के बारे में विचार कर रहे हैं। इस बीच अमेरिका अपना दूसरा एयरक्राफ्ट करियर भेजकर मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है। ईरान में पैरालिंपिक टीम के सदस्यों के सम्मान समारोह में पेजेश्कियन ने कहा, ‘हम इनमें से किसी भी मुश्किल के सामने नहीं झुकेंगे।’

    ईरान और अमेरिका में तनाव

    पेजेश्कियान ने कहा, ‘दुनिया की ताकतें हमें सिर झुकाने के लिए मजबूर करने के लिए कायरता से लाइन में खड़ी हो रही हैं। जैसे आप मुश्किलों के सामने नहीं झुके, वैसे ही हम इन समस्याओं के सामने नहीं झुकेंगे।’ ईरानी राष्ट्रपति का बयान ऐसे समय में आया है, जब तेहरान ने इस महीने की शुरुआत में परमाणु कार्यक्रम पर फिर से बातचीत शुरू की। पिछले हफ्ते जेनेवा में दूसरे दौर की बैठक हुई।

    ईरान की ड्राफ्ट डील तैयार

    वॉशिंगटन और तेहरान ने बातचीत को कुल मिलाकर पॉजिटिव बताया, लेकिन वे किसी डील तक पहुंचने में नाकाम रहे थे। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि वे एक डिप्लोमैटिक समाधान के करीब हैं। उन्होंने कहा कि तेहरान अगले दो से तीन दिनों में वॉशिंगटन को एक ड्राफ्ट डील को फाइनल करने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही उन्होंने जंग के लिए तैयारी पर भी बात की। उन्होंने कहा, हम नेगोशिएशन के लिए जितना तैयार हैं, उतना ही जंग के लिए भी तैयार हैं।

    अब्बासी के बयान के कुछ घंटे बाद ही बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ईरान पर सीमित सैन्य हमले के बारे में बयान दिया। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वे ईरान पर लिमिटेड मिलिट्री स्ट्राइक हो सकती है, तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं इस बारे में विचार कर रहा हूं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।