• Entertainment
  • वाराणसी: त्रेता युग में भगवान राम के रूप में महेश बाबू! राजामौली की फिल्म का पोस्टर देख मचा हल्ला, जानें सच

    एसएस राजामौली की सबसे बड़ी फिल्म ‘वाराणसी’ की रिलीज में अभी एक साल से अधिक का समय बाकी है। अब तक की सबसे महंगी भारतीय फीचर फिल्म बताई जा रही यह फिल्म न केवल महाद्वीपों बल्कि युगों को भी समेटे हुए है। राजामौली ने पुष्टि की है कि फिल्म का कुछ हिस्सा त्रेता युग में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    एसएस राजामौली की सबसे बड़ी फिल्म ‘वाराणसी’ की रिलीज में अभी एक साल से अधिक का समय बाकी है। अब तक की सबसे महंगी भारतीय फीचर फिल्म बताई जा रही यह फिल्म न केवल महाद्वीपों बल्कि युगों को भी समेटे हुए है। राजामौली ने पुष्टि की है कि फिल्म का कुछ हिस्सा त्रेता युग में घटित होता है, जिसमें महेश बाबू फ्लैशबैक में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। अब, सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे हैं कि भगवान राम के रूप में महेश बाबू का पहला लुक लीक हो गया है।

    शनिवार को ऑलवेज बॉलीवुड ने ट्विटर पर ‘वाराणसी‘ का एक पोस्टर शेयर किया और दावा किया कि यह फिल्म में महेश बाबू का भगवान राम का लुक है। पोस्टर के कैप्शन में लिखा था, ‘फिल्म #वाराणसी से #महेशबाबू का भगवान राम वाला लुक, गुंटूर में मैत्री सिनेमाज के डिजिटल थिएटर के होर्डिंग पर दिखाई दिया है। वायरल पोस्टर एक्टर की कड़ी मेहनत और एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म की भव्य कहानी की ओर इशारा करता है।’ तस्वीर में महेश बाबू एक चट्टान की चोटी पर खड़े हैं, उन्होंने भगवान राम का पारंपरिक भगवा वस्त्र पहना है, एक हाथ में धनुष और दूसरे में रुद्राक्ष की माला है, और उनकी पीठ पर बाणों से भरा तरकश है।

    ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का लुक!

    हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत इस बात पर ध्यान दिलाया कि पोस्टर किसी फैन का बनाया गया लग रहा है क्योंकि फिल्म की टीम ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ‘वाराणसी’ के मेकर्स ने अभी तक फिल्म से भगवान राम के रूप में महेश बाबू का लुक जारी नहीं किया है, और बिना किसी औपचारिक घोषणा के किसी थिएटर में इस तरह से इसका अचानक सामने आना असंभव है।

    कमेंट सेक्शन में पता चला सच!

    X AI Grok ने भी इस पर कमेंट किया, ‘पोस्टर को गुंटूर स्थित मैत्री सिनेमाज के होर्डिंग से लीक हुई तस्वीर बताया जा रहा है, जिसे टीम द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है। एसएस राजामौली ने भगवान राम के रूप में महेश बाबू के रोल की पुष्टि की है, इस तस्वीर को आधिकारिक रूप से सत्यापित नहीं किया गया है।’

    फैंस ने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से की तुलना

    लेकिन फैक्ट्स की जांच के बीच, कई फैंस ने तस्वीर को सच मान लिया। एक ने कमेंट में लिखा, ‘अगर यह वाकई राजामौली की कल्पना है, तो इसका पैमाना बहुत बड़ा होगा। आकृति ही दमदार लग रही है।’ दूसरे ने कहा, ‘अगर यह असली है, तो क्या रणबीर कपूर इसका मुकाबला कर पाएंगे?’ रणबीर, नितेश तिवारी की दो पार्ट वाली रामायण में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। पहला पार्ट इस साल अक्टूबर में, ‘वाराणसी’ से छह महीने पहले रिलीज होगा। भगवान राम के रूप में रणबीर का पहला लुक भी फिलहाल गुप्त रखा गया है। लेकिन कुल मिलाकर, फैंस को पूरा यकीन था कि भगवान राम के रूप में महेश बाबू का ये पहला लुक नकली हो सकता है।

    ‘वाराणसी’ का बजट और रिलीज

    नवंबर 2025 में, हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक भव्य समारोह में, एसएस राजामौली ने फिल्म का टाइटल और पहला लुक जारी किया। तीन मिनट के इस वीडियो में फिल्म की कहानी दिखाई गई है, जो महाद्वीपों और सदियों तक फैली हुई है और इसमें साइंस के फैक्ट के साथ ‘रामायण’ के प्रसंगों का भी मिश्रण है। महेश बाबू लीड रोल में हैं और प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। भारत में बनी अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक यह फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज होगी। तारीख को लेकर 7 अप्रैल का दिन सामने आ रहा है लेकिन मेकर्स ने ऑफिशियल नहीं किया है। इसका बजट 1200 करोड़ बताया जा रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।