• Entertainment
  • अमिताभ बच्चन ने फिर तोड़ी वर्षों पुरानी रीत, रविवार को जलसा गेट पर नहीं आए बिग बी तो फैंस का दिल बैठा, कारण ये

    दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर अपने निजी ब्लॉग पर मुंबई स्थित अपने घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस से रविवार को हुई मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हैं। वे कई वर्षों से इस परंपरा को निभा रहे हैं, क्योंकि वे इसे लोगों का प्यार और समर्थन मानते हैं। हालांकि, इस रविवार (22 फरवरी) को ऐसा नहीं


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर अपने निजी ब्लॉग पर मुंबई स्थित अपने घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस से रविवार को हुई मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हैं। वे कई वर्षों से इस परंपरा को निभा रहे हैं, क्योंकि वे इसे लोगों का प्यार और समर्थन मानते हैं। हालांकि, इस रविवार (22 फरवरी) को ऐसा नहीं हो पाया। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर इसका कारण बताया।

    अपने Tumblr पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘काम पूरे जोश के साथ जारी है… लेकिन… एक ‘लेकिन’ आ गया… और मेरा दिन यहीं समाप्त होता है… रविवार की छुट्टी का आनंद लेने के लिए… यहां रविवार है… लेकिन अफसोस की बात है कि जलसा गेट पर कोई रविवार नहीं है… इसलिए यात्रा की ऊर्जा बचाकर रखिए और जल्द ही मिलेंगे… तब तक… विचारों और चिंतन में और उससे भी अधिक, विचारों की शांति में।’

    अमिताभ बच्चन ने जीता दिल

    हाल ही में, बिग बी के पड़ोसी निर्मित जेसरानी ने उनसे पर्सनली मिलने का मौका मांगा था और सुपरस्टार ने उन्हें अपने घर इनवाइट करके उनकी इच्छा पूरी की। निर्मित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि आखिरकार उनकी अमिताभ बच्चन से मुलाकात कैसे हुई। उन्होंने कहा कि वह 8 फरवरी को कभी नहीं भूलेंगे, क्योंकि उसी दिन उनकी मुलाकात बिग बी से हुई थी। उन्होंने बताया कि सुपरस्टार ने न केवल उन्हें ऑटोग्राफ दिया, जिसे वह अपनी दीवार पर लगाने की सोच रहे हैं, बल्कि अपनी तस्वीर वाली टी-शर्ट भी गिफ्ट की। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं, मेरी खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है। मुझे शाम 5 बजे जलसा पर बुलाया गया था। मेरी मुलाकात सर से तय थी।’

    बिग बी से मिले उनके पड़ोसी

    उन्होंने आगे लिखा था, ‘मुझे बिग बी की टीम से मैसेज मिला कि सर हमसे शाम 5 बजे मिलेंगे। हमने सर का इंतजार किया। वे आए और हमने अपनी आंखों से, उनके घर से ही, रविवार दर्शन लाइव देखा। जब वे आए, तो हमने उनके पैर छुए, लेकिन उन्होंने हमें ऐसा करने से रोक दिया। उन्होंने बड़े प्यार से ग्रुप फोटो खिंचवाई, फिर मैंने उनसे अकेले फोटो खिंचवाने का अनुरोध किया और वे मान गए। उन्होंने हमें अपने फोन से फोटो खींचने की भी इजाजत दी।’

    वे इतने विनम्र और जमीन से जुड़े हुए हैं कि मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता। पहली बार मुझे उनके घर जाने का मौका मिला। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि मैं अमिताभ सर के घर गया और उनसे व्यक्तिगत रूप से मिला। यह बहुत बड़ी बात है। मुझे आपसे मिलने का अवसर देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, सर। सपने सच होते हैं।
    निर्मित जेसरानी, अमिताभ बच्चन के पड़ोसी

    अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म

    काम की बात करें, तो बिग बी अब ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में नजर आएंगे। नाग अश्विन की निर्देशित इस फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी लीड रोल्स में होंगे। दीपिका पादुकोण पहली फिल्म का हिस्सा थीं, लेकिन अब वह सीक्वल में नहीं हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।