• International
  • ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसा हथियारबंद शख्स, सीक्रेट सर्विस ने गोलियों से भूना

    वॉशिंगटन: अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने रविवार को बताया कि फ्लोरिडा के पाम बीच में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट मार-ए-लागो में घुसने की कोशिश कर रहे एक हथियारबंद शख्स को मार गिराया गया है। यह शख्स मार-ए-लागो के सुरक्षित दायरे में घुस गया था। मार-ए-लागो ट्रंप का पसंदीदा रिसॉर्ट है। वह अक्सर अपना वीकेंड इसी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने रविवार को बताया कि फ्लोरिडा के पाम बीच में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट मार-ए-लागो में घुसने की कोशिश कर रहे एक हथियारबंद शख्स को मार गिराया गया है। यह शख्स मार-ए-लागो के सुरक्षित दायरे में घुस गया था। मार-ए-लागो ट्रंप का पसंदीदा रिसॉर्ट है। वह अक्सर अपना वीकेंड इसी रिसॉर्ट में बिताते हैं। हालांकि, घटना के समय ट्रंप व्हाइट हाउस में थे। फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी शनिवार रात व्हाइट हाउस में प्रेसिडेंट के साथ थीं।

    सीक्रेट सर्विस ने क्या बताया

    सीक्रेट सर्विस ने हथियाबंद शख्स का नाम अभी जारी नहीं किया है। सीक्रेट सर्विस के मुताबिक, उसे “मार-ए-लागो प्रॉपर्टी के नॉर्थ गेट पर एक शॉटगन और फ्यूल कैन जैसी कोई चीज ले जाते हुए देखा गया था।” एजेंसी ने कहा कि उसे सीक्रेट सर्विस एजेंट और पाम बीच काउंटी के एक शेरिफ डिप्टी ने गोली मारी।

    ट्रंप पर पहले भी हो चुके हैं हमले

    ट्रंप पर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है। 13 जुलाई, 2024 को पेंसिलवेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप को निशाना बनाकर गोली चलाई गई थी। हालांकि निशाना चूक गया और गोली ट्रंप के कान को छूकर निकल गई। फिर 15 सितंबर, 2024 को, वेस्ट पाम बीच में ट्रंप के गोल्फ कोर्स के पास इंतजार कर रहे एक आदमी को राइफल के साथ पकड़ा गया। उसे इस महीने की शुरुआत में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।