उन्होंने अपने फेसबुक और ट्वीटर अकाउंट पर पोर्क मांस, गोमांस और मछली की डिशेज की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘असली #केरल स्टोरी यह है कि कैसे सूअर का मांस, गोमांस और मछली शाकाहारी खाने के साथ आस्तित्व में रहते हैं और सभी सद्भाव से रहते हैं। कृपया इसका आनंद लें। #बस पूछ रहा हूं। सभी को रविवार की शुभकामनाएं।’
अनुराग कश्यप के तीखे बोल
इससे पहले, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने फिल्म के बारे में तीखे शब्दों में बात की थी और कहा था, ‘केरल स्टोरी एक बकवास फिल्म है। यह बकवास प्रचार है। टोटल बकवास। ऐसा कौन बीफ खिलाता है? ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है।’
केरल के मुख्यमंत्री ने की आलोचना
कुछ दिनों पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने भी फिल्म की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया था। उन्होंने कहा, ‘हमें मिलकर केरल को आतंकवाद का केंद्र बताने के प्रयासों को खारिज करना होगा। केरल धार्मिक सद्भाव का देश है, सतत विकास में अग्रणी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने में एक आदर्श है।’
‘द केरल स्टोरी 2’ के डायरेक्टर क्या बोले
एचटी को दिए एक बयान में, फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह ने कहा था कि यह फिल्म भारतीय कानूनी व्यवस्था से जुड़े वास्तविक मामलों पर आधारित है। उन्होंने कहा था, ‘जब हमने ‘द केरल स्टोरी: गोज बियॉन्ड’ जैसी फिल्म बनाई, तो हम चाहते थे कि यह भारत की समग्र स्थिति का बेहतर प्रतिनिधित्व करे। इसलिए, हमने जिन तीन कहानियों का चयन किया, हम सिर्फ उनकी कहानियां नहीं सुना सकते थे। हमने कई लड़कियों के जीवन की कई घटनाओं को भी शामिल किया है और उन्हें उनकी कहानियों का हिस्सा बनाया है। परिणामस्वरूप, यह तीन लड़कियों की कहानी तो है ही, साथ ही इसमें कई कई कहानियों की झलक भी मिलती है।’
‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी और रिलीज डेट
इसी बीच, फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2‘ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से ‘यू/ए’ सर्टिफिकेट मिला है। यह फिल्म जबरन धर्म परिवर्तन के रैकेट में फंसी लड़कियों की कहानी बयां करती है। फिल्ममेकर का कहना है कि यह भारतीय कानूनी व्यवस्था से जुड़ी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। ‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है।













