अब ट्विटर पर कामाख्या ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि अनुराग ‘मानसिक रूप से दुर्बल हो गए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अनुराग कश्यप ने कहा है कि कोई भी किसी को इस तरह से खिचड़ी तक नहीं खिलाता। मैं पूरी तरह सहमत हूं। कोई भी किसी को इस तरह से लड्डू भी नहीं खिला सकता। लेकिन दुर्भाग्य से, हमारे समाज में, हमारी मासूम लड़कियों को धर्म परिवर्तन कराने के लिए गोमांस खिलाया जाता है। यह एक अपराध है।’
‘दैट गर्ल इन येलो बूट्स’ फिल्म का जिक्र
उन्होंने आगे कहा, ‘इन्होंने एक फिल्म बनाई थी, दैट गर्ल इन येलो बूट्स, जिसमें उन्होंने एक पिता और बेटी के बीच अवैध संबंध दिखाया है। एक सभ्य समाज में ये सोच के परे है। पर ये आदमी मानसिक रूप से दुर्बल हो गए हैं और समाज ने भी इसे गंभीरता से लेना छोड़ दिया है।’
अनुराग कश्यप के लिए लिखा ये
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने हिंदी में कैप्शन लिखा, ‘प्रिय अनुराग सर, मुद्दा फिल्म में दिखाए गए सीन—खिचड़ी, गोमांस या कुछ और नहीं है। असली सवाल सहमति और जबरदस्ती का है। आप किसी को उसकी मर्जी के खिलाफ खिचड़ी तक नहीं खिला सकते, इसलिए अगर कोई फिल्म जबरन बदलाव या दबाव का मुद्दा उठाती है, तो उसे नफरत फैलाने वाला कहना बौद्धिक बेईमानी है। आपके झूठ रचनात्मक स्वतंत्रता हैं, और हमारा सच दुष्प्रचार है! बहस तथ्यों और आंकड़ों पर होनी चाहिए—न कि ‘बकवास’ या ‘चापलूसी करने वाला’ जैसे लेबल लगाकर चर्चा को बंद करने पर।’
‘द केरल स्टोरी 2’ पर क्या बोले अनुराग कश्यप
अनुराग से ‘द केरल स्टोरी 2‘ के ट्रेलर पर सवाल किया गया था। उन्होंने जवाब दिया, ‘द केरल स्टोरी एक घटिया फिल्म है। यह सरासर बकवास है। पूरी तरह से बकवास। ऐसा कौन बीफ खिलाता है? ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है। बकवास फिल्म है। इसे घटिया कहते हैं।’
‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज डेट
इस फिल्म की कहानी अमरनाथ झा और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है। विपुल की बनाई फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।













