• Entertainment
  • राजपाल यादव जेल से निकलने के बाद भी नहीं देख सके अपना फोन, पत्नी राधा की तारीफ में बोले- किस्मत अच्छी है

    जाने-माने एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। लेकिन वह 13 दिन बाद बाहर आ गए। उन्होंने शिकायतकर्ता को 1.5 करोड़ रुपये दिए और तब जाकर राहत मिली। उन्होंने 19 फरवरी को भतीजी की शादी का हवाला देकर जमानत मांगी थी, जिस पर उन्हें रिहा किया गया था।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    जाने-माने एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। लेकिन वह 13 दिन बाद बाहर आ गए। उन्होंने शिकायतकर्ता को 1.5 करोड़ रुपये दिए और तब जाकर राहत मिली। उन्होंने 19 फरवरी को भतीजी की शादी का हवाला देकर जमानत मांगी थी, जिस पर उन्हें रिहा किया गया था। उनका डांस करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। अब अभिनेता ने एक इंटरवयू में बताया है कि अब तक उन्होंने अपना फोन चेक नहीं किया है और न ही शुभचिंतकों का धन्यवाद किया है।

    एक्टर राजपाल यादव की डायरेक्टेड फिल्म ‘अता पता लापता’ में एक कंपनी ने 5 करोड़ रुपये लगाए, जो कि मूवी के फ्लॉप होने से वह डूब गए। फिर जब मालिक ने अपने पैसे मांगे तो राजपाल ने कई चेक दिए जो कि बाउंस हो गए। इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा और एक बार वह 2018 में जेल भी गए। लेकिन फिर बाहर आ गए और आश्वासन दिया कि जल्द ही वह रकम चुका देंगे। अब कर्च साल-दर-साल बढ़ता गया, जिससे कर्ज 9 करोड़ रुपये हो गया। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर तिहाड़ में सरेंडर किया तो कई नामी हस्तियों ने उनकी आर्थिक मदद की। लाखों-करोड़ों रुपये दिए, जिससे वह कर्च चुका सकें।

    राजपाल याद ने 500 से ज्यादा जीवन जीया है

    अब राजपाल यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ‘UP तक’ से बातचीत में कहा, ‘मैं 1997 में मुंबई आया था और 2027 में 30 साल पूरे हो जाएंगे। मुझे इतना प्यार मिला है कि किसी को थैंक्यू कहना भी ऐसा लगता है कि मैं उन्हें छोटा महससू करा रहा हूं। दुनियाभर की ऑडियंस, हर तबके के लोग, जब भी मुझे देखते हैं, मुस्कुराते हैं। और मैं उनकी हंसी देखकर हंसता हूं। मैंने आधा जीवन तो ऐसे ही मुस्कुराते हुए ही बिताया है। मैंने थिएटर, फिल्म और टेलीविजन में निभाए सभी किरदारों के जरिए 500 से ज्यादा जीवन जीए हैं।’

    राजपाल यादव ने सभी का आभार जताया

    एक्टर ने कहा, ‘मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपना सपोर्ट दिया। और जो लोग सोशल मीडिया के जरिए नहीं आए और ना ही कभी वहां आएंगे, उनकी भी एक लंबी लिस्ट है। जब मैं जेल से बाहर आया, तो मेरी पत्नी ने मुझे बताया कि कितने लोगों ने पर्सनली मुझसे कॉन्टैक्ट किया है। मैंने अभी तक अपना फोन भी ठीक से नहीं देखा है।’

    राजपाल यादव ने पत्नी राधा के बारे में कहा

    राजपाल यादव ने पत्नी राधा की भी तारीफ की। कहा कि वह कई सालों से उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी हैं। ‘ये तो मेरी अच्छी किस्मत है कि मुझे मेरी पत्नी ने सिखया कि कैसे जीवन में अच्छा व्यवहार करना है। 2003 में हमारी शादी हुई थी और अब 23 साल हो गए हैं। मेरी मां के बाद उसने ही मेरे बच्चों की अच्छी परवरिश करके मेरे जीवन के सपनों को पूरा किया है। उसने ही आने वाली पीढ़ी को पढ़ाया है। इससे अच्छा और क्या हो सकता है।’

    राजपाल यादव ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बारे में कहा

    एक्टर ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘वह मेरे यहां पर खाना नहीं खाते थे। वह उनका ही घर था और उनका ही खाना था। क्योंकि उन्हीं की बदौलत मुझे काम मिला था। अलग-अलग राज्यों से 10-15 एक्टर्स थे। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसे काम मिला और किसे नहीं। मायने ये रखता था कि हम सभी साथ खाते थे और रोज शाम में हंसते थे। इन्होंने मुझे इसका क्रेडिट दिया, ये उनका बड़प्पन है। लेकिन इसमें मेरा कोई योगदान नहीं था। सबकुछ उनका ही था।’

    राजपाल यादव करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

    बता दें कि कोर्ट ने राजपाल यादव को जमानत देने से पहले उन्हें अपना पासपोर्ट सरेंडर करने और बिना इजाजत देश न छोड़ने का ऑर्डर दिया है। 18 मार्च को इस केस की अगली सुनवाई होगी, जिसमें उन्हें फिजिकली या फिर ऑनलाइन मौजूद रहना होगा। एक्टर बोले, ‘जेल से बाहर आने के बाद मैंने पूरे देश से कहा था कि मैं अपनी लीगल टीम के साथ इस मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और पूरी बात बताऊंगा। क्योंकि इसके बाद मैं इस बारे में शायद ही मैं दोबारा बात करूं। इसलिए प्लीज आप लोग मुझे अपना पक्ष रखने के लिए थोड़ा समय दें।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।