• Sports
  • डेविड मिलर ने तूफानी पारी से तोड़ा ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड, वो किया जो भारत के खिलाफ कोई नहीं कर पाया

    नई दिल्ली: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनलिस्ट भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला हुआ। सुपर 8 के इस बड़े मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने मैदान मारा। उन्होंने भारत को 76 रन से हराया और सुपर 8 में जीत के साथ आगाज किया।। इस मैच में साउथ अफ्रीका के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनलिस्ट भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला हुआ। सुपर 8 के इस बड़े मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने मैदान मारा। उन्होंने भारत को 76 रन से हराया और सुपर 8 में जीत के साथ आगाज किया।। इस मैच में साउथ अफ्रीका के विस्फोटक मिडल ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर ने शानदार बैटिंग की। उन्होंने तूफानी पारी खेली और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस पारी के चलते डेविड मिलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने खास मामले में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया।

    डेविड मिलर ने तोड़ा ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड

    दरअसल, डेविड मिलर टी20 में अब भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल के नाम था। मैक्सवेल ने 22 पारियों में 38 छक्के ठोके थे। लेकिन अब मिलर ने भारत के खिलाफ 26 पारियों में 39 छक्के लगा दिए हैं। डेविड मिलर ने टीम इंडिया के खिलाफ 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 गेंद में 63 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान 180 का था। मिलर को अपनी इस परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया था।

    भारत के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

    • डेविड मिलर- 39 छक्के, 26 पारी
    • ग्लेन मैक्सवेल- 38 छक्के, 22 पारी
    • निकोलस पूरन- 35 छक्के, 20 पारी
    • दासुन शनाका- 30 छक्के, 23 पारी
    • इविन लुइस- 28 छक्के, 8 पारी

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए थे। 188 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत 111 रन पर ऑल आउट हो गया था। भारत का अब अगला मैच सुपर 8 में जिम्बाब्वे से है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।