• Entertainment
  • राजपाल यादव ने जेल से बाहर आते ही शुरू की शूटिंग, दिखाई वैनिटी वैन, बताया 29 साल पहले दूरदर्शन पर किया था काम

    चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत मिलने के कुछ ही दिनों बाद बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने काम पर वापसी कर ली है। उन्होंने अब अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने फिर से काम शुरू कर दिया है। अपनी वैनिटी वैन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत मिलने के कुछ ही दिनों बाद बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने काम पर वापसी कर ली है। उन्होंने अब अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने फिर से काम शुरू कर दिया है।

    अपनी वैनिटी वैन के अंदर शूट किए गए इस वीडियो में राजपाल कहते नजर आ रहे हैं, ‘आप सबके प्यार और आशीर्वाद से, मैं काम पर लौट आया हूं।’ वीडियो में राजपाल ने इंडस्ट्री में अपने 30 साल के सफर पर भी बात की और बताया कि कैसे तमाम उतार-चढ़ावों और मुश्किल समय में मुंबई शहर ने हमेशा उनका साथ दिया है। उन्होंने अपने फैंस और कई लोगों से मिले सपोर्ट के लिए आभार भी व्यक्त किया।

    राजपाल यादव ने दिखाई वैनिटी वैन की झलक

    राजपाल यादव ने वीडियो में ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने कहा, ईश्वर की दया से काम पर वापस लौट आया हूं। 20 जून 1997 को हम लोग मुंबई आए थे। 13 जुलाई 1997 को पुणे में स्वराज सीरियल पहली बार मिला था। डीडी वन पर आता था। 30 साल से आज तक मेकअप लगता चला आ रहा है।

    और तब से आज तक वैनिटी मिलती जा रही है। हमारे भारतीय सिनेमा और जनता जनार्दन, ये सिर्फ आपके कारण है। हमेशा कोशिश करूंगा कि एक मीनिंगफुल अंजन मिले। मैं मनोरंजन से प्यार करता हूं।
    राजपाल यादव, एक्टर

    जेल से रिहा होते ही राजपाल यादव की पोस्ट

    फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, एक्टर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी के बाद शहर पहुंचने के तुरंत बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। रिहाई के तुरंत बाद राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर अपना पहला मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस और शुभचिंतकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, ‘आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद।’

    राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला

    साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए दिल्ली स्थित मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और कर्ज चुकाया नहीं जा सका। अदालती रिकॉर्ड से पता चलता है कि बाद में जारी किए गए सात चेक बाउंस हो गए। 2024 में अदालत ने अभिनेता को बकाया चुकाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया था, लेकिन फरवरी 2026 में अदालत ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया, क्योंकि उन्होंने कर्ज चुकाने के वादे का कई बार उल्लंघन किया था।

    ‘वेलकम टू द जंगल’ में 30 से अधिक कलाकार

    अहमद खान की निर्देशित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में 30 से अधिक कलाकारों की शानदार टोली है। इनमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल और जॉनी लीवर सहित कई कलाकार शामिल हैं। पिछले साल नवंबर में अक्षय कुमार ने फिल्म के सेट से दिशा पटानी के साथ एक वीडियो शेयर किया था। दोनों को ‘ऊंचा लंबा कड’ गाने के नए वर्जन पर थिरकते हुए देखा गया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।