• Sports
  • मुश्ताक से आमिर तक, पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भारत की हार पर उगला जहर, दिए कैसे-कैसे बयान

    नई दिल्ली: पाकिस्तानियों को भारत पर बयानबाजी करने से पहले अपनी टीम के हालात देखने चाहिए, जो टीम इंडिया से हार के बाद जैसे-तैसे सुपर 8 तक पहुंचे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। भारतीय टीम की हार के बाद तमाम पाकिस्तानी क्रिकेटर्स शो पर बैठकर अपनी -अपनी राय दे रहे हैं। टिप्पणियां कर रहे हैं,


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: पाकिस्तानियों को भारत पर बयानबाजी करने से पहले अपनी टीम के हालात देखने चाहिए, जो टीम इंडिया से हार के बाद जैसे-तैसे सुपर 8 तक पहुंचे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। भारतीय टीम की हार के बाद तमाम पाकिस्तानी क्रिकेटर्स शो पर बैठकर अपनी -अपनी राय दे रहे हैं। टिप्पणियां कर रहे हैं, भारत ने यह गलत किया, भारत ने वो गलत किया, भारत एक्सपोज हो गया…। बता दें कि अब तक पाकिस्तान का भी सेमीफाइनल में जाना तय नहीं है। उनको इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ अभी अपने मुकाबले खेलने हैं। खैर, आइये जानते हैं कि भारत के हारने पर किस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने क्या कहा है। सबसे ज्यादा जहर पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज सकलैन मुश्ताक ने उगला है।

    भारत की हार पर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के बयान

    मोहम्मद हफीज- पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने एक पाकिस्तानी शो पर कहा है कि साउथ अफ्रीका ने अपना बदला ले लिया है। बता दें कि भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था।

    सकलैन मुश्ताक-पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने तो सारी हदें पार कर दी। उन्होंने पाकिस्तानी शो मैं बेठकर कहा कि साउथ अफ्रीका ने भारत की ठीक ठाक बेइज्जती कर दी। उन्होंने भारत के खिलाफ ‘रगड़ा’ और ‘घसीटा’ जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया है।

    शोएब अख्तर- पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी पाकिस्तानी शो में कहा कि भारत की बॉलिंग साउथ अफ्रीका के सामने एक्सपोज हो गई।

    मोहम्मद आमिर- पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा कि भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के सामने एक्सपोज हो गई। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत पहली बार इस वर्ल्ड कप में चेज करने उतरा। रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी को आमिर ने अहम बताया। इसके अलावा आमिर ने टॉप ऑर्डर में ज्यादा लेफ्ट हैंड बैटर को लेकर भी बयान दिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।