सोमवार को तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि, ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों (छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्टयटकों) को वाणिज्यिक उड़ानों समेत उपलब्ध अन्य साधनों का उपयोग करके ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है।
भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में क्या कहा?
- दूतावास ने कहा, भारतीय नागरिकों और व्यक्तिगत पहचानकर्ताओं को उचित सावधानी बरतनी चाहिए। नागरिकों को विरोध प्रदर्शनों या रैलियों वाले क्षेत्रों में जाने से बचना चाहिए।
- ईरान में रह रहे भारतीय नागरिक दूतावास से संपर्क में रहे और किसी भी घटनाक्रम के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर रखें।
- ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक ट्रैवल और इमिग्रेशन कागजात अपने साथ तैयार रखें।
- पासपोर्ट या इमिग्रेशन से संबंधित किसी भी सहायता के लिए भारतीय दूतावास से तुरंत संपर्क करें।
- भारतीय दूतावास की आपातकालीन संपर्क हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। मोबाइल नंबर: +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359। ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in
- दूतावास ने ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से, जिन्होंने दूतावास पर भारतीय सुरक्षा कार्यालय में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। उनसे ( लिंक पर रजिस्ट्रेशन का अनुरोध किया गया है।
- दूतावास ने कहा, यदि ईरान में इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण कोई भारतीय नागरिक रजिस्ट्रेशन करने में असमर्थ है, तो भारत में उनके परिवार से अन्य लोग भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।













