• National
  • ईरान-अमेरिका में जंग की आहट, कच्चे तेल और LNG को लेकर बढ़ी भारत की टेंशन; एक्सपर्ट ने बताए कारण

    नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान में लगातार बढ़ते तनाव और युद्ध की आशंकाओं के बीच भारत सरकार की टेंशन बढ़ गई है, तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के कुछ हिस्सों को अस्थायी रूप से बंद करने के संकेत दिए हैं। यह संकरा रास्ता फारस की खाड़ी को खुले समुद्र से जोड़ता है और दुनिया के लगभग


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान में लगातार बढ़ते तनाव और युद्ध की आशंकाओं के बीच भारत सरकार की टेंशन बढ़ गई है, तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के कुछ हिस्सों को अस्थायी रूप से बंद करने के संकेत दिए हैं। यह संकरा रास्ता फारस की खाड़ी को खुले समुद्र से जोड़ता है और दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत कच्चे तेल का व्यापार यहीं से होता है। अब नई दिल्ली इस समस्या से निपटने के लिए और अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को सुनिश्चित करने के तरीकों पर विचार कर रहा है।

    अगर ईरान-अमेरिका में यह टकराव आगे बढ़ता है और होर्मुज जलडमरूमध्य से माल की आवाजाही पर कोई रोक लगती है, तो भारत की सऊदी अरब, इराक, यूएई, कुवैत, कतर और ओमान से कच्चे तेल और एलएनजी (प्राकृतिक गैस) की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। भारत अपनी 90 प्रतिशत कच्चे तेल की जरूरत का आयात करता है, जो लगभग 5.5 मिलियन बैरल प्रतिदिन है। इसमें से 40 प्रतिशत से अधिक वेस्ट (पश्चिम) एशिया से इसी संकरे रास्ते से आता है।

    होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से भारत के पास कौन से विकल्प?

    अधिकारियों ने बताया अगर होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता बंद होता है, तो भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भारत 360 किलोमीटर लंबी हबशान-फुजैराह रणनीतिक तेल पाइपलाइन और 1,200 किमी लंबी ईस्ट-वेस्ट क्रूड ऑयल पाइपलाइन के माध्यम से आंशिक रूप से आपूर्ति सुरक्षित करने का प्रयास कर सकता है। ये पाइपलाइन लाल सागर तक पहुंच प्रदान करती हैं। हबशान-फुजैराह पाइपलाइन को Adnoc संचालित करता है और इसकी क्षमता 1.5 mbpd है, जबकि ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन को Aramco नियंत्रित करता है और इसकी क्षमता 5 mbpd है।

    74 दिनों तक चल सकता है भारत का रणनीतिक तेल भंडार

    वहीं पिछले तीन सालों में भारत ने अपने कच्चे तेल की जरूरत का लगभग एक तिहाई रूस से खरीदा है, लेकिन हाल के रुझानों से पता चलता है कि मॉस्को से तेल की हिस्सेदारी कम हो रही है। इस महीने सऊदी अरब से भारत की कच्चे तेल की खरीद छह साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। अधिकारियों का कहना है कि नई दिल्ली ने पिछले कुछ वर्षों में कच्चे तेल के आयात में विविधता लाई है और उसके रणनीतिक तेल भंडार लगभग 74 दिनों तक चल सकते हैं।

    हमारी मुख्य चिंता कच्चे तेल की उपलब्धता नहीं है, बल्कि यह है कि कीमतें वैश्विक स्तर पर बढ़ सकती हैं।
    ऊर्जा विशेषज्ञ नरेंद्र तनेजा

    बढ़ सकते हैं कच्चे तेल के दाम

    रेटिंग एजेंसी ICRA के वरिष्ठ वीपी और सह-समूह प्रमुख प्रशांत वशिष्ठ का कहना है, ‘प्रति बैरल 10 डॉलर की वृद्धि पर, भारत का वार्षिक आयात बिल 13-14 डॉलर बिलियन बढ़ जाएगा।’ हालांकि, तनेजा का मानना है कि स्थिति इतनी गंभीर नहीं होगी और होर्मुज जलडमरूमध्य का बंद होना अमेरिका और खाड़ी के तेल निर्यातक देशों को स्वीकार्य नहीं होगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।