• Entertainment
  • Exclusive: रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी में होंगे कई तरह के इंडियन फूड, पहुंच रहे हैं कई मशहूर शेफ

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की उदरपुर में होने जा रही भव्य शादी के लिए कुछ खास इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, शादी के इस इवेंट को काफी प्राइवेट रखा गया है। लेकिन अब जो एक्सक्लूसिव जानकारी सामने आई है उसमें मेहमानों के लिए खाने-पीने के खास इंतजाम से जुड़ी है। मिली जानकारी के मुताबिक,


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की उदरपुर में होने जा रही भव्य शादी के लिए कुछ खास इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, शादी के इस इवेंट को काफी प्राइवेट रखा गया है। लेकिन अब जो एक्सक्लूसिव जानकारी सामने आई है उसमें मेहमानों के लिए खाने-पीने के खास इंतजाम से जुड़ी है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए खास और बेहद लजीज खान-पान का इंतजाम किया गया है। इसके लिए कई फेमस शेफ को विशेष रूप से यहां बुलाया गया है।

    साउथ इंडियन फूड के साथ-साथ, पंजाबी, मुगलई, गोवा, बंगाली खाने का इंतजाम

    इस एक्सक्लूसिव जानकारी में कहा जा रहा है कि शादी के इस मेन्यू को काफी सोच-विचारकर रखा गया है जिसमें भारतीय व्यंजन का जायका शामिल होगा। विजय और रश्मिका शादी में मेहमानों के लिए तैयार इस मैन्यू में साउथ इंडियन फूड के साथ-साथ, पंजाबी, मुगलई, गोवा, बंगाली और अवधी व्यंजन भी शामिल होने की बात कही जा रही है।

    दिल्ली के एक फेमस बैंड से की गई है बात

    वहीं हाल ही में खबर आई थी कि इस ग्रैंड शादी के लिए दिल्ली से बैंड बुलाया जा रहा है जिसे लेकर एक फेमस बैंड से बात की गई है। बता दें कि ये बैंड अब तक कई फिल्मी सितारों की शादियों का हिस्सा रह चुका है।

    अपने और करीबी लोगों की संख्या लगभग 230 के आसपास

    वहीं रिपोर्ट ये भी रही है कि जहां इस शादी में केवल परिवार और रिश्तेदार होंगे, वहीं इनकी संख्या कोई छोटी नहीं। कहा गया है कि कि अपने और करीबी लोगों की संख्या लगभग 230 के आसपास है। वहीं ये शादी आईटीसी मोमेंटोज में हो रही है, जिसके झलक रश्मिका मंदाना भी सोशल मीडिया पर दिखा चुकी हैं।

    तीन दिन तक होने वाला है ये फंक्शन

    यहां 117 रूम वाले इस वेडिंग वेन्यू में 24 तारीख से फंक्शन शुरू होकर ये 25 और 26 फरवरी तक जारी रहने की खबर है। 26 को दोनों की शादी के बाद 27 को चेकआउट होना है।

    इवेंट को प्राइवेट रखने के लिए नो-फोन पॉलिसी

    शादी से जुड़े सभी कार्यक्रम मेमेंटोस ITC होटल्स, एकाया उदयपुर में होंगे। खबर ये भी है कि इवेंट को प्राइवेट रखने के लिए नो-फोन पॉलिसी भी उन्होंने रखी है। यानी यहां मेहमानों को फोन अलाउड नहीं होंगे ताकि उनकी शादी की झलकियां बिना उनकी मर्जी से बाहर न रिलीज हो।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।