• Business
  • बीमा एजेंट ना बनें बैंक, अपने काम पर ध्यान दें… मिस-सेलिंग पर वित्त मंत्री ने दी चेतावनी

    नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि बैंकों को ग्राहकों को गुमराह करके बीमा सहित फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स पकड़ाने की हरकतों से बाज आना चाहिए। सीतारमण ने कहा कि बैंकों को जमा जुटाने और कर्ज देने के अपने मुख्य कारोबार पर ध्यान लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंकों को अपने कोर बिजनेस


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि बैंकों को ग्राहकों को गुमराह करके बीमा सहित फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स पकड़ाने की हरकतों से बाज आना चाहिए। सीतारमण ने कहा कि बैंकों को जमा जुटाने और कर्ज देने के अपने मुख्य कारोबार पर ध्यान लगाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि बैंकों को अपने कोर बिजनेस पर ध्यान देना चाहिए। सीतारमण ने कहा कि ग्राहकों के पास पहले से बीमा होने पर भी बैंक उनसे बीमा उत्पाद खरीदने को कहते हैं और आरबीआई यह सोचकर इस पर नजर नहीं रखता था कि यह तो बीमा रेगुलेटर IRDAI के दायरे की बात है। दूसरी ओर, IRDAI को लगता रहा कि बैंक तो आरबीआई से रेगुलेट होते हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि ग्राहक कहता है कि उसे बीमा लेने को क्यों कहा जा रहा है, जब वह होम लोन लेने के लिए अपनी प्रॉपर्टी गिरवी के रूप में बैंक को दे ही रहा है? सीतारमण ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि आरबीआई मिस सेलिंग के बारे में गाइडेंस ला रहा है। बैंकों को संदेश जाना चाहिए कि वे मिस सेलिंग नहीं कर सकते।’
    मिस-सेलिंग पर कितना मिलेगा रिफंड? अगर आप भी हैं शिकार तो जान लीजिए पूरी प्रोसेस

    क्या हैं ड्राफ्ट नियम?

    • 11 फरवरी को आरबीआई ने ‘मिस सेलिंग’ (गलत तरीके से सामान बेचना) पर नए ड्राफ्ट नियम जारी किए थे। इसमें कहा गया है कि अगर बैंक किसी ग्राहक को गलत तरीके से कोई प्रोडक्ट या सर्विस बेचते हैं, तो उन्हें ग्राहक का पूरा पैसा वापस करना होगा और नुकसान की भरपाई भी करनी होगी। ये नियम 1 जुलाई से लागू होंगे।
    • वित्त मंत्री ने बैंकों को फटकार लगाते हुए कहा कि बैंक बीमा बेचने में ज्यादा और बैंकिग के मुख्य काम में कम समय दे रहे है।
    • उन्होंने कहा कि बैंकों को सलाह दी गई है कि वे सेविंग्स और करंट अकाउंट डिपॉजिट बढ़ाने पर फोकस करें।

    गोल्ड प्राइस पर नजर

    सीतारमण ने कहा कि सोने के बढ़ते भाव पर सरकार और आरबीआई की नजर है, लेकिन कीमतें ऐसी नहीं है कि चिंता की स्थिति बन जाए। उन्होंने कहा कि भाव मुख्य रूप से इसलिए चढ़ रहे हैं क्योंकि दुनियाभर में केंद्रीय बैंक काफी सोना खरीद रहे हैं। दिल्ली में आरबीआई बोर्ड को संबोधित करने के बाद सीतारमण ने कहा कि त्योहारों में भारत में सोने की मांग आमतौर पर बढ़ती है, साथ ही अधिकतर देशों के केंद्रीय बैंक भी सोना-चांदी खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारी इस पर नजर है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह चिंताजनक स्थिति तक पहुंच गया है।’

    बैंकों को यह साफ संदेश मिलना चाहिए कि वे अब ग्राहकों को गुमराह नहीं कर सकते। मिस सेलिंग शब्द अब सिर्फ डिक्शनरी का हिस्सा नहीं रहना चाहिए, बल्कि इस पर एक्शन भी होना चाहिए।
    – निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री

    ‘PSU बैंकों के विलय की योजना नहीं’

    वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार के पास पब्लिक सेक्टर बैंकों के विलय के लिए फिलहाल कोई रोडमैप या योजना नहीं है। हालांकि, उन्होंने बताया कि बजट 2026-27 में जिस विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च-स्तरीय समिति का प्रस्ताव रखा गया है, वह इस विषय और अन्य पहलुओं पर गौर करेगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।