• Technology
  • WhatsApp नहीं चला पाएंगे बिना SIM लगाए, सरकार के ‘सिम बाइंडिंग’ आदेश पर काम शुरू, कंप्‍यूटर से 6 घंटे में लॉगआउट

    भारत में WhatsApp चलाना मुश्किल होने वाला है। दरअसल WhatsApp सरकार के पिछले साल आए सिम बाइंडिंग के आदेश पर काम कर रहा है। अब जल्द फोन में उस नंबर से WhatsApp चला पाना संभव नहीं होगा, जिसका सिम आपके फोन में नहीं होगा। इसे ही सिम बाइंडिंग कहा जाता है। DoT की ओर से


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भारत में WhatsApp चलाना मुश्किल होने वाला है। दरअसल WhatsApp सरकार के पिछले साल आए सिम बाइंडिंग के आदेश पर काम कर रहा है। अब जल्द फोन में उस नंबर से WhatsApp चला पाना संभव नहीं होगा, जिसका सिम आपके फोन में नहीं होगा। इसे ही सिम बाइंडिंग कहा जाता है। DoT की ओर से यह आदेश WhatsApp, Telegram और सिंगनल जैसे सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए पिछले साल लाया गया था।

    अब WhatsApp के बीटा वर्जन 2.26.8.6 पर इससे जुड़ा एक पॉप-अप देखा गया है। इसका मतलब है कि WhatsApp, DoT के उस आदेश पर काम कर रहा है। ऐसे में मान कर चला जा सकता है कि जल्द इसे भारतीय यूजर्स के लिए पेश कर दिया जाएगा। इसके बाद यूजर्स बिना सिम कार्ड को फोन में डाले, उस नंबर से जुड़ा अकाउंट फोन में नहीं चला पाएंगे। साथ ही फोन से सिम निकालने पर WhatsApp भी लॉगआउट हो जाएगा।

    क्या है सिम बाइंडिंग?

    पिछले साल DoT ने मैसेजिंग ऐप्स को आदेश दिया था कि वे अपने ऐप में सिम बाइंडिंग फीचर को पेश करें। सिम बाइंडिंग का मतलब है कि आपके फोन में उस WhatsApp अकाउंट का सिम जरूर होना चाहिए, जिसे आप फोन में चलाना चाहते हैं। इसका मतलब है कि लोग बिना सिम फोन में लगाए, किसी नंबर का WhatsApp अकाउंट फोन में नहीं चला सकेंगे। ऐसा लोगों की सुरक्षा और साइबर फ्रॉड को कम करने के लिए किया जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि भारत में बड़ी संख्या में लोग फोन में बिना सिम लगाए भी दूसरे नंबर्स के अकाउंट इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में थोड़ी असुविधा WhatsApp चलाने में यूजर्स को भी होगी। यह आदेश WhatsApp, Telegram और Signal जैसे तमाम मैसेजिंग ऐप्स पर लागू होता है।

    कंप्यूटर से हर 6 घंटे में लॉग आउट

    DoT के आदेश के अनुसार जो लोग WhatsApp का इस्तेमाल कंप्यूटर पर लिंक्ड डिवाइस के तौर पर करते हैं, उनका सेशन हर 6 घंटे में लॉग आउट हो जाएगा। WhatsApp कंप्यूटर पर चलने वाले सेशन को हर 6 घंटे में लॉगआउट कर देगा। इसके बाद कंप्यूटर पर WhatsApp को इस्तेमाल करने के लिए फिर से उसे मुख्य ऐप से लिंक करना होगा।

    कहां दिखा पॉप-अप?

    इस फीचर से जुड़ा एक पॉप-अप या कहें कि नोटिफिकेशन WA Beta Info ने अपने X अकाउंट पर शेयर किया है। WhatsApp के आने वाले फीचर्स पर जानकारी देने वाला यह एक पुख्ता स्त्रोत है। इस पॉप-अप को WhatsApp के बीटा वर्जन 2.26.8.6 पर देखा गया है। जहां साफ दिखाई दे रहा है कि यूजर से भारत सरकार के आदेशों के चलते फोन में अपने अकाउंट को एक्सेस करने के लिए उस अकाउंट से जुड़े नंबर का सिम लगाने के लिए कहा जा रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।