• National
  • कल का मौसम 25 फरवरी: 24 घंटे के अंदर 7 राज्यों में बारिश बढ़ाएगी टेंशन, 40 की स्पीड से हवा; IMD का अलर्ट जारी

    कल का मौसम 25 फरवरी 2026: देश में अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे के अंदर 7 राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। इस बारिश की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आएगी। वहीं, इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कल का मौसम 25 फरवरी 2026: देश में अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे के अंदर 7 राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। इस बारिश की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आएगी। वहीं, इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके भी चलेंगी। किसानों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गई है।

    इसके अलावा उत्तर भारत के 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा…

    देश के 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग के मुताबिक अगल 24 घंटे के अंदर देश के 7 राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश , तेलंगाना और लक्ष‌द्वीप में 25 फरवरी से 26 फरवरी के दौरान गरज और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, 27 फरवरी और 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

    उत्तर भारत के 13 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

    मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत के 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। जिन जिलों में घने कोहरे परेशान करेगी उनमें यूपी के बरेली, अलीगढ़, आगरा, कानपुर शामिल हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और शिमला में कोहरे परेशान करने वाले हैं। पंजाब के अमृतसर, पटियाला में विजिबिलिटी कम रहेगी। फरीदकोट, फिरोजपुर और गुरदासपुर में कोहरे का कहर जारी रहेगा।

    दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

    आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 25 फरवरी को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। वहीं, आने वाले 2 से 3 दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। दोपहर के समय गर्मी महसूस होगी। वहीं, सुबह के समय 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

    मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कल मौसम नहीं बदलेगा। बारिश की चेतावनी भी नहीं है। हालांकि, कुछ जिलों में सुबह में ठंड बढ़ेगी। जिन जिलों में ठंड की स्थिति रहेगी उनमें सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर और बरेली शामिल हैं। यहां तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है। वहीं, कल लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कानपुर के आसापास के जिलों में तापमान चढ़ने वाला है जिससे दोपहर में गर्मी परेशान करने वाली है।

    बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

    मौसम विभाग के अनुसार बिहार में कल मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। बारिश का भी अलर्ट नहीं है। लेकिन कुछ जिलों में तापमान ऊपर चढ़ने वाला है। जिन जिलों में तापमान बढ़ेगा उनमें पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, सिवान, समस्तीपुर और दरभंगा शामिल हैं। पटना में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

    आईएमडी के मुताबिक झारखंड में 25 फरवरी को भी राज्य के अधिकतर जिलों में सुबह में कुहासा और हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं आज की बात करें तो देर शाम तक गुमला, बोकारो, धनबाद, रांची, रामगढ़ और खूंटी में बारिश की पूरी संभावना है। रांची में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

    उत्तराखंड में 26 फरवरी और 27 फरवरी को बारिश की पूरी संभावना है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तर काशी, पिथौरागढ़ा और पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं। इस बारिश से कई शहरों में तापमान में कमी आएगी। देहरादून में कल अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    शहर अधिकतम तापमान (25 फरवरी) न्यूनतम तापमान (25 फरवरी)
    दिल्ली 28°C 14°C
    मुंबई 29°C 23°C
    कोलकाता 30°C 18°C
    चेन्नई 30°C 23°C
    लखनऊ 29°C 15°C
    पटना 29°C 16°C
    रांची 27°C 14°C
    भोपाल 30°C 17°C
    जयपुर 29°C 16°C
    शिमला 18°C 07°C
    नैनीताल 20°C 10°C

    हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

    हिमाचल प्रदेश में भी 26 फरवरी और 27 फरवरी को बारिश की पूरी संभावना है। जिन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है उनमें मनाली, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिले हैं। बारिश की वजह से सुबह में ठंड में इजाफा देखने को मिल सकता है। मनाली में कल अधिकतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

    जम्मू-कश्मीर में तीन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, ऊचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। जिन जिलों में तापमान गिरने वाला है उनमें पुलवामा, कुपवाड़ा, श्रीनगर, बड़गाम और बारामूला शामिल हैं। बच्चों और बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

    राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

    मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव कम हो गया है जिससे अब बारिश होने की संभावना न के बराबर है। हालांकि, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर और कोटा जिले में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, जयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

    मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश हो सकती है उनमें सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, खरगोन, धार, भिंड, मुरैना और शिवपुरी शामिल हैं। वहीं, राजधानी भोपाल में कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    तमिलनाडु में कल मौसम कैसा रहेगा

    मौसम विभाग के मुताबिक दक्षि तमिलनाडु के कुछ जिलों में 1 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें शिवलोगम, कुझितुराई और सुरुलाकोड जिले शामिल हैं। चेन्नई में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।