• International
  • जेजू द्वीप पर क्‍यों काम नहीं करता दक्षिण कोरिया का वीजा, भारतीय इन्फ्लुएंसर सचिन अवस्‍थी ने हिरासत में गुजारी रात, एडवाइजरी जारी

    सियोल: भारत के ट्रैवल व्लॉगर सचिन अवस्थी जेजू आइलैंड पर एंट्री ना मिलने, अपने साथ दुर्व्यहवार होने और हिरासत में रखे जाने का दावा किया है। सचिन ने बताया है कि दक्षिण कोरिया का हिस्सा होने के बावजूद वहां के वीजा को जेजू में मान्यता नहीं दी गई और उनको किसी घुसपैठी की तरह देखा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    सियोल: भारत के ट्रैवल व्लॉगर सचिन अवस्थी जेजू आइलैंड पर एंट्री ना मिलने, अपने साथ दुर्व्यहवार होने और हिरासत में रखे जाने का दावा किया है। सचिन ने बताया है कि दक्षिण कोरिया का हिस्सा होने के बावजूद वहां के वीजा को जेजू में मान्यता नहीं दी गई और उनको किसी घुसपैठी की तरह देखा गया। सचिन के साथ जेजू में इस तरह की घटना होने की बात सामने आने के बाद साउथ कोरिया में इंडियन एम्बेसी ने जेजू आइलैंड जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है और बताया है कि जेजू पर वीजा नियम क्या हैं।

    सचिन अवस्थी ने बताया है कि वह अपनी पत्नी के साथ बीते साल दिसंबर के आखिर में छुट्टियां मनाने जेजू आइलैंड पर उतरे थे। वह तब हैरान रह गए, जब उनको एंट्री नहीं दी गई। उनको रात भर एक होल्डिंग फैसिलिटी में रखा गया और आखिर में डिपोर्ट कर दिया गया। उन्होंने करीब 36 घंटे तक हिरासत में रहने की बात कही है।

    अधिकारियों का अनुभव बहुत खराब था

    सचिन अवस्थी ने कहा है कि जेजू में उन्होंने बहुत खराब अनुभव किया। सचिन ने कहा कि इमिग्रेशन अधिकारियों ने बिना रिटर्न टिकट या बुकिंग चेक किए उन्हें रिजेक्ट कर दिया और जेल जैसे एक कमरे में उनको डाल दिया गया। सचिन ने गुस्सा निकालते हुए कहा कि एंट्री से मना करना उनका अधिकार है लेकिन उनका बर्ताव बहुत खराब था।

    सचिन अवस्थी ने अपने वीडियो में कहा कि इमिग्रेशन पर अफसरों ने उनके इंडियन पासपोर्ट देखे, फिंगरप्रिंट लिए और उन्हें वेटिंग एरिया में ले गए। हमें डिटेल्ड फॉर्म दिए गए और फोन इंटरप्रेटर के जरिए इंटरव्यू लिया गया। इसके बाद हमें उन्हें बेसिक खाना देकर एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया और वापसी की फ्लाइट तक आने-जाने पर रोक लगा दी गई।

    दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

    साउथ कोरिया में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि साउथ कोरिया की वीजा वेवर स्कीम के तहत जेजू आइलैंड जाने वाले इंडियन नागरिकों को दिकक्त हो सकती है। एडवाइजरी में कहा गया है कि यह सुविधा मेनलैंड कोरिया में आगे की यात्रा की इजाजत नहीं देती है। यह द्वीप पर एंट्री की गारंटी नहीं देती है।

    एम्बेसी ने अपने बयान में जेजू वीजा फ्री एंट्री के दायरे को साफ करते हुए बताया कि वीजा वेवर स्कीम का दायरा बहुत सीमित है और यह साउथ कोरिया के इमिग्रेशन अधिकारियों की मर्जी पर निर्भर है। ऐसे में वीजा वेवर स्कीम के तहत जेजू आइलैंड जाने की योजना बना रहे इंडियन नागरिकों को इन बातों का ध्यान रखना होगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।