डेविड मिलर ने अपने बयान में क्या कहा?
मिलर ने मैच के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि यह पक्का करने के बारे में है कि अगर वह खराब गेंद डालते हैं तो हम उसे दूर खेल सकें। गेंद ज्यादा स्पिन भी नहीं हो रही थी तो यह सही रणनीति थी। एक बार फिर हमें लगा कि वरुण पर दबाव बनाना जरूरी है क्योंकि वह हर टीम के लिए खतरा साबित होते हैं।’
अपनी पारी के बारे में मिलर ने कहा कि उन्होंने ‘बेसिक्स’ पर अमल किया। वहीं, इस जीत के बारे में उन्होंने कहा, ‘भारत को हराया जा सकता है। भारतीय टीम बेहतरीन है लेकिन हम इस तरह के टूर्नामेंट में सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सरल चीजों पर ध्यान दें और लक्ष्य से भटकें नहीं।’
डेविड मिलर ने खेली थी तूफानी पारी
भारत के खिलाफ डेविड मिलर का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 180 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 35 बॉल में 63 रन जड़े। मिलर के बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले। इसके अलावा बात करें मैच की तो साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।
साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। 188 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम पूरी तरह से फेल हो गई। भारत 111 रन पर ही ऑल आउट हो गया और 76 रन से मुकाबला हार गया।













