• Sports
  • टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल के वेन्यू पक्के नहीं, टिकट की सेल शुरू, कहां से होगी बुकिंग?

    नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का एक्शन जारी है। एक मार्च को इस फेज का अंत होगा। 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल खेला जाएगा जबकि 8 को फाइनल होगा। टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल के लिए टिकटों की ब्रिकी शुरू हो गई है। 24 फरवरी यानी मंगलवार को


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का एक्शन जारी है। एक मार्च को इस फेज का अंत होगा। 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल खेला जाएगा जबकि 8 को फाइनल होगा। टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल के लिए टिकटों की ब्रिकी शुरू हो गई है। 24 फरवरी यानी मंगलवार को शाम 7 बजे से टिकट की सेल शुरू हुई। तीनों मैचों के लिए अलग-अलग कैटेगरी में टिकटों का बंटवारा दिया गया है। फैंस टिकट बुक करने के लिए टी20 विश्व कप की वेबसाइट टिकट्स डॉट टी20 वर्ल्ड कप डॉट कॉम पर जा सकते हैं।

    सेमीफाइनल और फाइनल के वेन्यू की स्थिति साफ नहीं

    – पहला सेमीफाइनल और फाइनल का वेन्यू अभी तक पक्का नहीं है। चारों टीमें पक्की होने के बाद पहले सेमीफाइनल का वेन्यू पक्का हो पाएगा।

    – पाकिस्तान सेमीफाइनल में जाता है तो पहला सेमीफाइनल कोलंबो में 4 मार्च को होगा। वह फाइनल में भी पहुंचता है तो वो भी कोलंबो में खेला जाएगा।

    – अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाता है, लेकिन श्रीलंका क्वालिफाई करता है और उसका मैच भारत के अलावा किसी और से होता है तो भी पहला सेमीफाइनल कोलंबो में खेला जाएगा।

    – अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में नहीं जाती है और श्रीलंका का सेमीफाइनल भारत से होता है तो पहला सेमीफाइनल कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में 4 को होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

    – पाकिस्तान के फाइनल में नहीं जाने की स्थिति में अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम फाइनल मुकाबले को होस्ट करेगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भी है।

    चारों वेन्यू के लिए टिकट बुक होंगे

    फैंस पहले सेमीफाइनल के लिए कोलकाता और कोलंबो दोनों का टिकट ले सकते हैं। फाइनल के लिए भी कोलंबो और अहमदाबाद के टिकट खरीदे जा सकते हैं। आईसीसी के जानकारी दी है कि जिस वेन्यू पर मुकाबला नहीं होगा, उसके टिकट होल्डर को पैसला रिफंड कर दिया जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।