• Entertainment
  • ‘घर पर रखी कुरान और गीता आपस में कभी नहीं लड़ती’, सोनू सूद की ये बातें खोल देंगी आंखों पर बंधी पट्टी

    सोनू सूद बॉलीवुड के वो कलाकार है जो रील लाइफ से अधिक रियल लाइफ में हीरो रहे हैं। कोरोना के दौरान लोगों को मदद करने से हुई शुरुआत आज तक जारी है। उन तक पहुंचने वाले हर जरूरतमंदों की सोनू सूद ने मदद की है। इस वक्त उनका एक वीडियो चर्चा में है जिसमें उन्होंने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    सोनू सूद बॉलीवुड के वो कलाकार है जो रील लाइफ से अधिक रियल लाइफ में हीरो रहे हैं। कोरोना के दौरान लोगों को मदद करने से हुई शुरुआत आज तक जारी है। उन तक पहुंचने वाले हर जरूरतमंदों की सोनू सूद ने मदद की है। इस वक्त उनका एक वीडियो चर्चा में है जिसमें उन्होंने कुछ ऐसे मुद्दों पर बात की है जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रहा। उन्होंने इस वीडियो में अक्सर लोगों से होनेवाली उन गलतियों को बताया है जिसे हम नजरअंदाज कर दिया करते हैं। एक्टर ने घर में रखी गीता और कुरान को लेकर भी कुछ बातें कही हैं।

    सोनू सूद फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लेकर जरूरतमंदों की मदद को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी के साथ ही, वे किसी भी मुद्दे पर बेबाकी के साथ अपनी राय रखने में पीछे नहीं हटते हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए सोनू सूद ने गहरी और सोचने वाली बातें कहीं।

    ‘दूध बेचने वाले को घर-घर जाना पड़ता है’

    इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने गीता और कुरान का उदाहरण देकर इंसानियत पर गहरा संदेश दिया। एक्टर ने कहा, ‘कभी सोचा है कि शराब बेचने वालों को कहीं जाना नहीं पड़ता है, लेकिन दूध बेचने वाले को घर-घर जाना पड़ता है। फिर भी लोग दूध वाले पर शक करते हुए पूछते हैं कि कहीं पानी तो नहीं मिलाया है, लेकिन खुद शराब में पानी मिलाकर पीते हैं।’

    ‘पायल की कीमत हजारों में, पर उसे पैरों में पहना जाता है’

    उन्होंने आगे कहा कि एक सच्चा दोस्त वही होता है जो कड़वा सच बोलता है। नमक में कीड़े नहीं लगते लेकिन मिठाई में अक्सर कीड़े पड़ जाते हैं। सोनू ने कहा, ‘हम किसी अच्छी तस्वीर की सालों-साल तारीफ करते हैं, लेकिन उस तस्वीर को सहारा देने वाली छोटी-सी कील को भूल जाते हैं। ठीक वैसे ही, मोमबत्ती को जलाकर हम अपने गुजरे हुए लोगों को याद करते हैं, लेकिन उसी मोमबत्ती को बुझाकर जन्मदिन की खुशी मनाते हैं। पायल की कीमत हजारों में होती है, पर उसे पैरों में पहना जाता है और बिंदी सस्ती होती है, लेकिन उसे माथे पर लगाया जाता है।’

    कहा- बेहतर इंसान बनो, क्योंकि यही असली जिंदगी

    सोनू सूद अपनी बात को खत्म करते हुए गीता और कुरान का उदाहरण दिया। एक्टर ने कहा, ‘सबसे बड़ी बात यह है कि घर में रखी गीता और कुरान कभी आपस में नहीं लड़ती हैं। वे शांति से साथ रहती हैं, लेकिन जो लोग इनके नाम पर झगड़े और लड़ाई करते हैं, उन्होंने इन्हें कभी ठीक से पढ़ा ही नहीं होता है। वाह रे इंसान, अपनी गलतियों को पहचानो। अभी भी सुधरने का समय है। बेहतर इंसान बनो, क्योंकि यही असली जिंदगी है।’

    ‘ सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन’ की शुरुआत

    सोनू सूद ने समाजसेवा के काम में एक नई मिसाल पेश की है। कोरोना महाकाल के समय हर जरूरतमंद और अपने घरों से दूर काम कर रहे लोगों की मदद के बाद पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद की। हाल ही में उन्होंने ‘ सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन’ की शुरुआत की जिसका का मुख्य उद्देश्य भारत और यहां की महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से मुक्त करवाना है।

    ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं की सर्जरी पूरी तरह मुफ्त

    उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा था, ‘काफी सारी महिलाएं आर्थिक तंगी या सामाजिक कारणों से अस्पताल नहीं जा पातीं या फिर अपनी तकलीफें किसी से नहीं कह सकती हैं। हमारी इस पहल के तहत देश के किसी भी कोने में रहने वाली ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं की सर्जरी पूरी तरह मुफ्त में करवाई जाएगी।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।