• Business
  • Cryptocurrency: ₹4550000000000 की बारिश… क्रिप्टो मार्केट में जबरदस्त तेजी, बिटकॉइन से लेकर सोलाना तक उछले

    नई दिल्ली: बुधवार को क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेजी नजर आई। कल से लेकर अब तक क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया। दोपहर 12 बजे मार्केट कैप 2.54% की तेजी के साथ 2.25 ट्रिलियन डॉलर पर था। पिछले 24 घंटे में इसमें 0.05 ट्रिलियन (करीब 4.55 लाख करोड़ रुपये) की तेजी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: बुधवार को क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेजी नजर आई। कल से लेकर अब तक क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया। दोपहर 12 बजे मार्केट कैप 2.54% की तेजी के साथ 2.25 ट्रिलियन डॉलर पर था। पिछले 24 घंटे में इसमें 0.05 ट्रिलियन (करीब 4.55 लाख करोड़ रुपये) की तेजी आई है। इस तेजी का असर बिटकॉइन और इथेरियम से लेकर सोलाना तक पर दिखाई दिया। ये मुख्य क्रिप्टोकरेंसी 6 फीसदी तक उछल गईं।

    बुधवार दोपहर 12 बजे बिटकॉइन करीब 3 फीसदी की तेजी के साथ करीब 65 हजार डॉलर पर कारोबार कर रही थी। पिछले काफी दिनों से इसकी कीमत 65 हजार रुपये के आसपास टिकी हुई है। वहीं दूसरी सबसे महंगी क्रिप्टो इथेरियम में भी 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। इस तेजी के साथ यह क्रिप्टो करीब 1893 डॉलर पर थी। वहीं रिपल भी 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 1.36 डॉलर, सोलाना 6 फीसदी की तेजी के साथ 81.53 डॉलर और डॉगकॉइन 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त बनाकर 0.09233 डॉलर पर थी।
    Cryptocurrency Price: ₹7000000000000 स्वाहा… बिटकॉइन 5% तो पाई नेटवर्क 7% गिरा, क्रिप्टो बाजार में बड़ी हलचल

    पाई नेटवर्क ने खोई बढ़त

    भविष्य की बिटकॉइन कहे जाने वाली क्रिप्टोकरेंसी पाई नेटवर्क कॉइन की हालत बुरी चल रही है। यह तब है जब हाल में इसमें तेजी आई थी। पिछले 24 घंटे में इसमें करीब 1 फीसदी की तेजी आई है। वहीं 7 दिनों में यह 13 फीसदी से ज्यादा गिर गया है। दोपहर 12 बजे पाई नेटवर्क कॉइन की कीमत 0.1641 डॉलर थी।

    फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स में गिरावट

    क्रिप्टो में तेजी बावजूद इसका फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स नीचे बना हुआ है। बुधवार दोपहर 12 बजे यह 11 अंक पर था जो एक्सट्रीम फीयर को दर्शाता है। इसका मतलब है कि क्रिप्टो निवेशक अभी काफी डरे हुए हैं। उन्हें पैसा डूबने का डर है और इसमें लगातार बिकवाली बनी हुई है। कल मंगलवार को भी यह इंडेक्स 11 अंक पर था। इससे पहले सोमवार को यह 12 अंक पर था। यह पिछले साल मई में 76 अंक पर पहुंचा था, जो ग्रीड यानी लालच को दर्शाता है। इसका मतलब है कि क्रिप्टो बाजार काफी अच्छा चल रहा है और लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं।

    डिस्क्लेमर: क्रिप्टोकरेंसी में 24 घंटे कारोबार होता है। ऐसे में इनकी कीमत पल-पल बदलती रहती है। कुछ ही मिनटों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमत काफी गिर जाती है और निवेशकों को बड़ा नुकसान हो जाता है। ऐसे में इसमें निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।