भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने 20 फरवरी 2026 को अपना नया होली गीत ‘सतरंगी सलवरवा’ रिलीज किया था। ‘टी-सीरीज हमार भोजपुरी’ चैनल पर रिलीज इस झन्नाटेदार गाने को 5 दिनों में खबर लिखे जाने तक 11 मिलियन से अधिक यानी 1.10 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। खबर लिखे जाने तक, यह म्यूजिक चार्ट में नंबर-4 पर ट्रेंड हो रहा है।
खेसारी का गाना ‘होली बाद आके’ अभी पीछे
दूसरी ओर, रंग, मस्ती और धूम का धमाका लेकर खेसारी लाल यादव का गाना ‘होली बाद आके’ भी कहर ढा रहा है। यह गाना 22 फरवरी 2026 को ‘टी-सीरीज हमार भोजपुरी’ चैनल ने ही रिलीज किया है और इसे भी तीन दिनों में 5 मिलियन यानी 52 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। खेसारी का यह होली गीत म्यूजिक चार्ट में 7वें नंबर पर ट्रेंड हो रहा है।
‘सतरंगी सलवरवा’ में पवन और महिमा सिंह की जोड़ी
पवन सिंह ने ‘सतरंगी सलवरवा’ गाने को शिवानी सिंह के साथ गाया है। होली के रंग, प्यार और मस्ती में डूबे हुए इस गीत के म्यूजिक वीडियो में पावर स्टार के साथ महिमा सिंह की जोड़ी है। गीत के बोल विवेक अनमोल ने लिखे हैं, जबकि संगीत से सजाने का काम प्रियांशु सिंह ने किया है।
‘होली बाद आके’ में खेसारी संग रक्षा गुप्ता
उधर, ‘होली बाद आके’ गाने को खेसारी लाल यादव ने अकेले ही गाया है। म्यूजिक वीडियो में उनके साथ खूबसूरत रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं। गीतकार अभिषेक भोजपुरिया हैं, और संगीत दिया है मुलायम यादव ने।














