• International
  • एयर डिफेंस सिस्टम, हर्मीस ड्रोन, स्पाइस बम से AI तक, भारत-इजरायल कर सकते हैं 10 अरब डॉलर की ‘महाडील’ का ऐलान

    तेल अवीव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे के दौरान दोनों देश बड़े रक्षा समझौतों का ऐलान कर सकते हैं। इजरायल और भारत के बीच होने वाले डिफेंस डील कथित तौर पर 8 से 10 अरब डॉलर की हो सकती हैं। इजरायली मीडिया ने कहा है कि पीएम मोदी के तेल अवीव में रहने के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेल अवीव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे के दौरान दोनों देश बड़े रक्षा समझौतों का ऐलान कर सकते हैं। इजरायल और भारत के बीच होने वाले डिफेंस डील कथित तौर पर 8 से 10 अरब डॉलर की हो सकती हैं। इजरायली मीडिया ने कहा है कि पीएम मोदी के तेल अवीव में रहने के दौरान मिसाइल डिफेंस, ड्रोन और AI तकनीक पर बड़े समझौते होना तय है। इससे भारत का हथियारों के लिए इजरायल की तरफ झुकाव और ज्यादा बढ़ जाएगा।

    यरूशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के मल्टी-लेयर्ड मिसाइल डिफेंस के सभी चार बड़े एलिमेंट के लिए डील की उम्मीद है। इसमें इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज एरो मिसाइल डिफेंस सिस्टम, राफेल का डेविड स्लिंग और आयरन डोम, राफेल और एल्बिट का आयरन बीम शामिल है। इससमें आयरन डोम और आयरन बीम पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। हालांकि अभी किसी कंपनी ने डील की पुष्टि नहीं की है।

    स्पाइस 1000, रैम्पेज मिसाइलों की डील

    रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और इजरायल में राफेल की SPICE 1000 गाइडेंस किट, एल्बिट सिस्टम्स की रैम्पेज एयर-टू-ग्राउंड मिसाइल, आइस ब्रेकर नेवल क्रूज मिसाइल और सुपरसोनिक एयर लोरा मिसाइल के लिए एग्रीमेंट की उम्मीद है। हर्मीस ड्रोन भी भारत को इजरायल से मिल सकते हैं।

    स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार, भारत कई सालों से यहूदी देश इजरायल का सबसे बड़ा हथियार खरीदार है। इसमें 2020-2024 की कुल बिक्री का 34 फीसदी शामिल है। इस दौरान भारत को इजरायली कुल हथियारों की बिक्री तकरीबन 20.5 अरब डॉलर की थी।

    भारत में इजरायली हथियार

    इजरायली अधिकारियों ने बताया है कि 2012-2017 के दौरान देशों के बीच डिफेंस सेल काफी तेजी से बढ़ी। इजरायल ने नई दिल्ली को नेवी के जहाजों के लिए बराक एंटी-एरियल थ्रेट सिस्टम बेचा तो यह 3.4 अरब तक पहुंच गई। हालांकि 2023 के बाद इसमें कुछ हद तक सुस्ती देखने को मिली है।

    डिफेंस प्रोडक्शन में खरीदारी और जॉइंट इंडस्ट्रियल लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप में बदलावों के साथ ही इजरायल और भारत की डिफेंस डील्स में तेजी लौट आई है। इजरायली मीडिया का कहना है कि साल 2026 में दोनों देशों के बीच रक्षा समझौतों के पुराने रिकॉर्ड टूटेंगे। खासतौर से पीएम मोदी के दौरे के दौरान कई तरह के साइबर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम जॉइंट वेंचर भी लॉन्च होने की उम्मीद है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।