भारत हर कीमत पर जिम्बाब्वे को बड़े मार्जिन से हराना चाहेगी। उनका सब कुछ दांव पर लगा होगा। वहीं 1 मार्च को भारत का मुकाबला सुपर 8 में वेस्टइंडीज से भी होना है। कैरेबियाई टीम गजब फॉर्म में चल रही है। लेकिन भारतीय दिग्गज कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले बड़ा बयान दिया है।
कृष्णम्माचारी श्रीकांत का बड़ा बयान
कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘वेस्टइंडीज जिम्बाब्वे को हराकर इस वक्त भारत से एक कदम आगे है। सब कुछ भारत के लिए अब साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज के मैच पर आकर रुक गया है। चेन्नई की पिच पर जिम्बाब्वे भारत के लिए वेस्टइंडीज से ज्यादा बड़ा खतरा होगा।’
बता दें कि जिम्बाब्वे अच्छी फॉर्म में चल रही है। उन्होंने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। वेस्टइंडीज के सामने उन्हें पहली ही हार इस विश्व कप में मिली थी। वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया था।
भारत की मानी जा रही फेवरेट
हालांकि इसमें कोई दोहराय नहीं कि जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ही मुकाबला जीतने की फेवरेट है। लेकिन जिम्बाब्वे भारत को चेन्नई की विकेट पर सरप्राइज जरूर कर सकती है। टीम इंडिया को यह भी दिमाग में रखना होगा कि उनको जिम्बाब्वे से बड़े अंतर से जीतना होगा। बता दें कि साउथ अफ्रीका ने भारत को सुपर 8 के पहले मुकाबले में 76 रन से हराया था। इस बड़ी हार के बाद टीम इंडिया की नेट रन रेट काफी ज्यादा खराब हो गई है।















