• International
  • चाबहार पोर्ट पर फंडिंग रोकने का भारत का फैसला निराशाजनक, ईरानी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा बयान

    तेहरान: ईरान ने चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट के लिए इस साल कोई फंड नहीं देने के भारत के फैसले पर निराशा जताई है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि फंड न देने का फैसला भारत का फैसला नई दिल्ली और तेहरान दोनों के लिए निराशाजनक है। इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेहरान: ईरान ने चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट के लिए इस साल कोई फंड नहीं देने के भारत के फैसले पर निराशा जताई है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि फंड न देने का फैसला भारत का फैसला नई दिल्ली और तेहरान दोनों के लिए निराशाजनक है। इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट मध्य एशिया और यूरोप से कनेक्टिविटी बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता था। जब अराघची से इस साल के भारत के बजट में चाबहार प्रोजेक्ट को बाहर रखने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगता है कि यह ईरान और भारत दोनों के लिए निराशाजनक है।’

    चाबहार को बताया भारत के लिए अहम

    अराघची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने चाबहार को एक ‘गोल्डेन गेट’ बताया था, जो हिंद महासगर के इलाके को मध्य एशिया और फिर यूरोप से जोड़ता है। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा, यह एक बहुत ही रणनीतिक पोर्ट है। अगर इसे पूरी तरह से डेवलप किया जाता है, तो यह ईरान के जरिए भारत को मध्य एशिया, कॉकेशस और फिर यूरोप से जोड़े में बहुत अहम भूमिका निभा सकता है।

    हालांकि, अराघची ने भविष्य में चाबहार पोर्ट के पूरा होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा ट्रांजिट रूप होगा। मुझे उम्मीद है कि एक दिन हम इस पोर्ट का पूरा डेवलपमेंट देख पाएंगे।’

    भारत के लिए क्यों जरूरी है चाबहार?

    चाबहार पोर्ट एक रणनीतिक प्रोजेक्ट है जिसे भारत दक्षिण-पूर्वी ईरान के चाबहार में विकसित कर रहा है। यह पोर्ट पाकिस्तान को बाइपास करते हुए भारत को अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक सीधी पहुंच देता है। मध्य एशिया में भारत की पहुंच बनाने की योजना के लिए यह बहुत जरूरी है। मध्य एशिया में भारत की पहुंच बनाने की योजना के लिए यह बहुत जरूरी है। खास बात है कि यह पाकिस्तान के ग्वादर में चीन की पहुंच को जवाब देता है और इलाके में भारत की मौजूदगी को मजबूत करता है। लेकिन 2026-27 के भारतीय बजट में पोर्ट के लिए आवंटन जीरो कर दिए जाने के बाद इस प्रोजेक्ट पर खतरा मंडराने लगा है।

    इसके अलावा चाबहार पोर्ट के शाहिद बेहेश्टी टर्मिनल पर भारत के ऑपरेशन के भविष्य को लेकर भी आशंका जताई जाने लगी है। पोर्ट का संचालन करने वाली भारत की सरकारी कंपनी इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड ने पिछले साल अचानक ऑपरेशन बंद कर दिया था। बाद में फर्म में काम करने वाले भारतीय अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।