• National
  • एक्टिव मोड पर सभी मंत्रालय, अगली कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को ऐसा क्या निर्देश मिला?

    नई दिल्ली: पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘मोदी 3.0’के सुधारों को रफ्तार देने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को अगली कैबिनेट बैठक में अपने-अपने मंत्रालय से जुड़े बड़े सुधार व्यक्तिगत रूप से पेश करने का निर्देश दिया गया है। 2 मार्च तक जमा की जाने वाली इस रिपोर्ट में ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘मोदी 3.0’के सुधारों को रफ्तार देने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को अगली कैबिनेट बैठक में अपने-अपने मंत्रालय से जुड़े बड़े सुधार व्यक्तिगत रूप से पेश करने का निर्देश दिया गया है। 2 मार्च तक जमा की जाने वाली इस रिपोर्ट में ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर फोकस होगा।

    मंगलवार को नए प्राइम मिनिस्टर ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ में कैबिनेट मीटिंग के तुरंत बाद एक कम्युनिकेशन में कैबिनेट सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन ने सभी मंत्रालय को बताया कि पीएम मोदी ने इच्छा जताई है कि सभी मंत्री अगली कैबिनेट मीटिंग में बड़े रिफॉर्म्स प्रस्तुत करें और तारीख सही समय पर बताई जाएगी।

    पीएम मोदी के इस फैसले के बाद ने मंगलवार शाम से सारे मंत्रालय एक्स्ट्रा एक्टिव मोड पर हैं। हमारे सहयोगी संस्थान Azad Hind को पता चला है कि मुख्य रूप से फोकस कानूनों, पॉलिसीज, नोटिफिकेशंस, नियमों और रेगुलेशंस में लोगों को ध्यान में रखकर किए गए सुधारों पर होगा, जो हर मंत्रालय ने मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे टर्म में किए हैं।

    2 मार्च तक का अल्टीमेटम

    मंत्रालयों से कहा गया है कि वे 2 मार्च तक कैबिनेट सेक्रेटरी को दो पेज की सबसे जरूरी सुधारों की समीक्षा भेजें, जिसे उनके मंत्री पेश करेंगे।अधिकारियों ने कहा कि सभी मंत्रालयों को ‘चार कैटेगरी के तहत तीन सुधार और उनका असर’ का टाइटल बताने के लिए एक डिटेल्ड फॉर्मेट भेजा गया है। इन सुधारों का उद्देश्य आम नागरिकों के जीवन को सरल बनाना और व्यवसायों के लिए नियमों को कम करना है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।