• Sports
  • ‘सलमान अली आगा कप्तानी लायक नहीं’, शोएब अख्तर बोले- पाकिस्तान को गलत आदमी से करिश्मा की उम्मीद

    नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम की हालत टी20 वर्ल्ड कप में अब तक काफी ज्यादा खराब रही है। छोटी टीमों के सामने ही पाकिस्तान जीत दर्ज कर पाया है। जैसे ही भारत या इंग्लैंड जैसी बड़ी टीम उनके सामने आई तो पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए। पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन है। पाकिस्तान के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम की हालत टी20 वर्ल्ड कप में अब तक काफी ज्यादा खराब रही है। छोटी टीमों के सामने ही पाकिस्तान जीत दर्ज कर पाया है। जैसे ही भारत या इंग्लैंड जैसी बड़ी टीम उनके सामने आई तो पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए। पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन है। पाकिस्तान के खराब प्रर्दर्शन के बाद उनकी टीम की काफी आलोचना हो रही है। उनके लीजेंड्स खिलाड़ी ही उनको आड़े हाथ ले रहे हैं। अब रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने कप्तान सलमान अली आगा पर बड़ा बयान दिया है।

    सलमान अली आगा को लेकर शोएब अख्तर ने क्या कहा?

    पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बतौर खिलाड़ी भी खराब रहा है। इसके अलावा कप्तानी में भी उन्होंने कुछ खास नहीं किया। अब पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शोएब अख्तर ने एक पाकिस्तानी शो पर कहा कि सलमान अली आगा कप्तान मटेरियल नहीं हैं। पाकिस्तान गलत आदमी से चमत्कार की उम्मीद कर रहा है। शोएब ने बिना किसी हिचकिचाहट के यह बात की।

    पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का सेनेरियो

    पाकिस्तान सुपर 8 के पॉइंट्स टेबल में इस वक्त एक अंक और -0.461 नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड से हारने के बाद उनका अब सेमीफाइन में पहुंंचना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराया था। वहीं अब न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को भी हरा दिया है। इससे पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

    अब अगर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना चाहता है तो उन्हें दुआ करनी होगी कि इंग्लैंड अब न्यूजीलैंड को भी हरा दे। इसके बाद पाकिस्तान के पास न्यूजीलैंड जितने 3 अंक तक पहुंचने का मौका होगा। हालांकि पाकिस्तान को अपने आखिरी मैच में सिर्फ श्रीलंका को हराना ही नहीं होगा बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी जिससे उनकी नेट रन रेट बेहतर हो जाए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।