• Technology
  • ‘किए का फल मिल गया’, एक टेक दिग्‍गज ने दूसरे टेक धुरंधर के ल‍िए क्‍यों कही इतनी बड़ी बात?

    Elon Musk और Bill Gates के बीच सालों से चल रही अनबन एक बार फिर देखने को मिल रही है। टेस्ला के CEO एलन मस्क ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने पोस्ट का रिप्लाई देते हुए लिखा है कर्मा असली है (Karma is Real)। इसका मतलब है कि मस्क साफ-साफ कह


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Elon Musk और Bill Gates के बीच सालों से चल रही अनबन एक बार फिर देखने को मिल रही है। टेस्ला के CEO एलन मस्क ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने पोस्ट का रिप्लाई देते हुए लिखा है कर्मा असली है (Karma is Real)। इसका मतलब है कि मस्क साफ-साफ कह रहे हैं कि किए का फल मिल गया है। मस्क ने उस पोस्ट पर रिप्लाई दिया है, जिसमें एक्स यूजर ने न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट को शेयर किया है। इस रिपोर्ट में बिल गेट्स द्वारा उनके जेफरी एपस्टीन के साथ संबंधों और गेट्स फाउंडेशन के स्टाफ से माफी मांगने के साथ-साथ दो रूसी महिलाओं के साथ अफेयर कबूल करने की बात कही गई थी।

    इस पोस्ट को देखकर मस्क को वो समय याद आया, जब गेट्स ने टेस्ला के शेयर के दाम गिरने पर दांव लगाया था। इस कारण मस्क ने पोस्ट पर कर्मा असली है लिखा।

    गेट्स ने लगाया टेस्ला के स्टॉक पर 500 मिलियन डॉलर का दांव

    दोनों के बीच दुश्मनी तब शुरू हुई थी, जब बिल गेट्स ने टेस्ला के स्टॉक पर 500 मिलियन डॉलर (करीब 4,100 करोड़ रुपये) की शॉर्टिंग या बेटिंग लगाई थी। गेट्स ने दांव लगाया था कि टेस्ला के शेयर की कीमत गिरेगी। इस बारे में सोचते ही मस्क ने कर्मा असली है लिखा है।

    मस्त ने पर्सनल मैसेज में मांगा था जवाब

    बता दें कि एलन मस्क के बायोग्राफर वाल्टर आइजैकसन ने बिल गेट्स के साथ एक इंटरव्यू किया था। इस इंटरव्यू में गेट्स ने बताया कि टेस्ला के स्टॉक पर $500 मिलियन की बेटिंग लगाने के बाद मस्क ने उन्हें एक पर्सनल मैसेज भेजा था। टेस्ला के CEO ने गेट्स से साफ-साफ पूछा कि क्या उन्होंने शॉर्ट पोजीशन ली है यानी उनके स्टॉक पर दांव लगाया है तो इस पर गेट्स ने अपना कन्फर्मेशन दिया। लेकिन साथ ही यह भी लिखा कि वे मस्क के साथ मिलकर ‘परोपकार’ (Philanthropy) और दुनिया की भलाई के कामों पर चर्चा करना चाहते हैं। गेट्स की इसी बात तो याद रखते हुए अब जब यूजर ने उनके जेफरी एपस्टीन मामले की बात कही तो उसे मस्क ने कर्मा कहा।

    इसको देखकर लगा रहा कि मस्क अभी भी सालों पुरानी बात को नहीं भूले हैं और बिल गेट्स के साथ उनकी दुश्मनी अभी भी बरकार है। अब देखना यह होगा कि उनके इस पोस्ट पर गेट्स कोई प्रतिक्रिया देते हैं या फिर नहीं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।