उर्वशी रौतेला ने अपना जन्मदिन काफी भव्य तरीके से मनाया है। खबर है कि उन्होंने दुनिया का सबसे महंगा 7 टियर केक काटा है। ये कोई ऐसा-वैसा केक नहीं बल्कि हीरे से जड़ा केक है जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये बताई गई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है।
दुनिया का सबसे महंगा 7 टियर केक काटा
इस वीडियो पर कुछ टेक्स्ट लिखे हैं जिसमें लिखा गया है, ‘उर्वशी ने दुनिया का सबसे महंगा 7 टियर केक काटा है, जहां पूरे केक पर रियल डायमंड जड़े हैं।’ इस वीडियो में केक देखकर वो खुद हैरान नजर आ रही हैं। वो कैमरा नजदीक बुलाती हैं और केक पर जड़े हीरे की झलक दिखाती हैं। अब लोगों ने इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए उन्हें बर्थ़ड विश भी किया है। वहीं कुछ लोगों ने कहा है- ये रियल डायमंड है, ये कैसे पता लगेगा?
इंस्टाग्राम फोर्ब्स रिच लिस्ट में भी जगह बनाई
पिछले साल उर्वशी 12 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस कलिनन खरीदने वाली पहली अभिनेत्री बनीं। उन्होंने इंस्टाग्राम फोर्ब्स रिच लिस्ट में भी जगह बनाई है। और अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, अभिनेत्री ने अपने कलेक्शन में एक और शानदार गाड़ी शामिल कर ली है – 5 करोड़ रुपये की ग्रीन जी-वैगन।
लग्जरी कार खरीदने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस
वहीं पिछले साल उर्वशी Rolls-Royce Cullinan Black Badge लग्जरी कार खरीदने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं और मार्च 2025 में Instagram Forbes Rich List में जगह बनाई थी।
बॉलीवुड में की कई फिल्में
उन्होंने 15 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू की।उन्हें विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक में पहला बड़ा ब्रेक मिला। उन्होंने मिस टीन इंडिया 2009 का खिताब भी जीता। एक टीनेज मॉडल के रूप में, उन्होंने लैक्मे फैशन वीक, अमेज़न फैशन वीक, बॉम्बे फैशन वीक और दुबई फैशन वीक के लिए शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक किया। उर्वशी कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं जिसमें ‘सिंह साहब द ग्रेट’ (2013), ‘सनम रे’ (2016), ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ (2016), ‘हेट स्टोरी 4’ (2018), ‘पागलपंती’ (2019) और ‘डाकू महाराज’ (2025) जैसी फिल्में शामिल हैं।














