परप्लेक्सिटी कंप्यूटर को आसान भाषा में समझिए
जिस कंप्यूटर को हम अबतक सॉफ्टवेयर चलाने से लेकर फाइलों को सेव करने तक इस्तेमाल करते आए हैं, उसी कंप्यूटर-लैपटॉप में चलने वाला ‘परप्लेक्सिटी कंप्यूटर’ काम करने साथ-साथ आपके लिए सोच भी सकता है। उदाहरण देकर समझाऊं तो जब भी आप गूगल पर कुछ सर्च करते हैं तो एआई ओवरव्यू के साथ-साथ आपको 8 से 10 वेबसाइटों के लिंक्स भी दिखाए जाते हैं। उसके बाद सारा काम खुद करना होता है। परप्लेक्सिटी कंप्यूटर आपको काम पूरा करके देता है। मान लीजिए अगर आप गोवा जाने की योजना बना रहे हैं। आपको होटल वगैरह तलाशने हैं और बुकिंग करनी है तो परप्लेक्सिटी कंप्यूटर आपके लिए सारा काम कर देगा।
Perplexity Computer की खूबियां
- अबतक हम सर्च इंजन को आंसर इंजन के रूप में देखते आए हैं।
- परप्लेक्सिटी कंप्यूटर ने सर्च को एक्शन इंजन की तरफ मोड़ दिया है।
- ब्राउजर में 50 टैब खोलने के बजाए 1 टैब में अब सारा जरूरत का काम होगा।
- परप्लेक्सिटी कंप्यूटर किसी विषय पर जानकारी के साथ-साथ उसकी वजह पर भी बात करता है।
Perplexity Computer कौन कर सकता है यूज?
कंपनी के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार (REF.), परप्लेक्सिटी कंप्यूटर को अभी सिर्फ Perplexity Max सब्सक्राइबर्स के लिए लाया गया है। इसे सिर्फ वेब वर्जन में इस्तेमाल किया जा सकता है। बताया गया है कि अगर एआई टूल सही से काम नहीं कर पाता तो ट्रबलशूट करने के लिए नए एआई एजेंट बनाता है। इसका रीजनिंग इंजन Opus 4.6 से चलता है। रिसर्च के लिए यह Gemini, इमेज जेनरेशन के लिए Nano Banana, वीडियो के लिए Veo 3.1, लाइटवेट ऑपरेशन्स के लिए Grok आदि की मदद लेता है। भारत में इस टूल की उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।














