• Sports
  • DY Patil T20 Cup: अनजान बल्लेबाजों ने उमरान मलिक का बुरा हाल कर दिया, एक ही ओवर में लुटाए 36 रन

    नवी मुंबई: उमरान मलिक भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज माने जाते हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद डालने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। आईपीएल में भी सबसे तेज गेंद डालने का भारतीय रिकॉर्ड उमरान मलिक के नाम है। लेकिन उमरान के साथ लाइन लेंथ की समस्या है और इसी वजह से काफी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नवी मुंबई: उमरान मलिक भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज माने जाते हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद डालने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। आईपीएल में भी सबसे तेज गेंद डालने का भारतीय रिकॉर्ड उमरान मलिक के नाम है। लेकिन उमरान के साथ लाइन लेंथ की समस्या है और इसी वजह से काफी महंगे रहते हैं। वह लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल के पिछले दो सीजन में उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला।

    उमरान मलिक की जोरदार कुटाई

    जम्मू-कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी फाइनल खेल रही है। उमरान इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह अभी डीवाई पाटिल टी20 कप में टाटा स्पोर्ट्स क्लब के लिए खेल रहे हैं। मुंबई कस्टम्स के खिलाफ मैच में उमरान काफी महंगे रहे। पारी के दूसरे ओवर में उन्होंने गेंदबाजी की और इसमें 23 रन दिए। उन्हें तीन छक्के और एक चौका पड़ा।

    दूसरे ओवर में 36 रन खर्च कर दिए

    इसके बाद उमरान मलिक ने पारी 13वें ओवर में बॉलिंग की। इस ओवर में उन्होंने 36 रन दिए। यह ओवर 10 गेंदों का था। उन्होंने तीन नो बॉल और एक वाइड फेंके। बल्लेबाजों ने तीन छक्के और तीन चौके मारे। इसके अलावा दो रन भागकर भी लिए। यानी अपने दो ओवर के स्पेल में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर उमरान ने 59 रन खर्च कर दिए।

    16 ओवर में 192 रन चेज किए

    इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए टाटा स्पोर्ट्स क्लब ने 7 विकेट पर 192 रन बनाए थे। शार्दुल ठाकुर इस टीम के कप्तान हैं। आर्यन पटनी ने सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी खेली। शाहरुख खान और रमनदीप सिंह भी इस टीम का हिस्सा हैं। 16 ओवर में ही मुंबई कस्टम्स ने मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज सचिन यादव ने 46 गेंद पर 80 रन बनाए। उनके साथी ओपनर रुगवेद मोरे ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 46 गेंद पर 10 चौके और 7 छक्कों की मदद से 101 रन बनाए। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 13.4 ओवर में 169 रनों की साझेदारी हुई।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।