• Technology
  • PhonePe, Gpay और Paytm से टक्‍कर? भारत में जून तक दस्‍तक दे सकता है Apple Pay

    Apple Pay Service in India: Gpay, Paytm और PhonePe को कड़ी टक्कर देने के लिए ऐपल पे आ रहा है। इसे भारत में इस साल के बीच में पेश किया जा सकता है। पहले आई खबरों के अनुसार, कंपनी इस साल यानी 2026 के अंत में ऐपल पे लॉन्च करने वाली थी। लेकिन Bloomberg की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Apple Pay Service in India: Gpay, Paytm और PhonePe को कड़ी टक्कर देने के लिए ऐपल पे आ रहा है। इसे भारत में इस साल के बीच में पेश किया जा सकता है। पहले आई खबरों के अनुसार, कंपनी इस साल यानी 2026 के अंत में ऐपल पे लॉन्च करने वाली थी। लेकिन Bloomberg की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार ऐपल ऐप 2026 में मिड में भारतीय बाजार में एंट्री कर लेगा। इसके लिए कंपनी ने बैंक्स से साथ बातचीत भी शुरू कर दी है। फिलहाल, ऐपल की पेमेंट सर्विस Apple Pay दुनियाभर के 89 देशों में उपलब्ध है और अब भारत की बारी है। पिछले कुछ सालों से भारतीय बाजार में अपनी स्थिती को मजबूत देखते हुए कंपनी ने यह फैसला लिया है। IDC के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी ने देश में अब तक की सबसे ज्यादा 50 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी।

    ICICI , HDFC और Axis के साथ हो रही बातचीत

    रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल ICICI, HDFC और Axis के साथ Apple Pay को 2026 के मिड में लॉन्च करने के लिए बातचीत कर रहा है। अभी सटीक तारीख सामने नहीं आई है। साथ ही, कंपनी की ओर से भी इस बार में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Apple ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क Mastercard Inc. और Visa Inc. के साथ भी जुड़ रहा है।

    UPI को करेगा सपोर्ट

    उम्मीद है कि Apple Pay देश के सरकारी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को सपोर्ट करेगा। Apple एक ऐसे मार्केट में एंट्री करने जा रहा है, जहां पहले से ही Alphabet Inc. का Google Pay , Walmart के सपोर्ट वाला PhonePe, Amazon.com Inc. और Paytm जैसे प्लेयर अपने कदम जमा चुका हैं। कंपनी को भारतीयों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ऐपल की सर्विस को बेहतर तरीके से रोल आउट करना होगा।

    ऐपल के लिए बड़ा मौका

    भारत 750 मिलियन से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स और दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट मार्केट में से एक है। ऐसे में Apple के लिए अपनी सर्विसेज लॉन्च करके रेवेन्यू को बढ़ाने का एक बड़ा मौका है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।