• Entertainment
  • डायरेक्टर अनीश के अपहरण और मारपीट मामले में कन्नड़ एक्ट्रेस ऐश्वर्या समेत 11 लोग गिरफ्तार, जानिए सब

    फिल्म डायरेक्टर अनीश के कथित अपहरण और मारपीट के मामले में कन्नड़ एक्ट्रेस ऐश्वर्या समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस खबर ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी है। इस मामले में बेंगलुरु के अडुगोडी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। इसमें अपहरण, बेरहमी से मारपीट, लूट और जबरन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    फिल्म डायरेक्टर अनीश के कथित अपहरण और मारपीट के मामले में कन्नड़ एक्ट्रेस ऐश्वर्या समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस खबर ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी है। इस मामले में बेंगलुरु के अडुगोडी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। इसमें अपहरण, बेरहमी से मारपीट, लूट और जबरन वसूली के आरोप शामिल हैं।

    फिल्म ‘जीवीदा भाषा’ के लिए ली गई रकम से शुरू हुआ मतभेद

    ‘इंडिया टुडे’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला अनीश की फिल्म ‘जीवादा भाषा’ में लगाई गई रकम को लेकर शुरू हुआ था। अनीश क्रिएशन्स मॉडलिंग एंड कास्टिंग नाम की एजेंसी चलाने वाले अनीश को लक्ष्मी नारायण से ने करीब 5-6 लाख रुपये निवेश के लिए दिए थे। इसी रकम को लेकर मतभेद हुआ, जिससे तनाव पैदा हो गया।

    अनीश से पैसे वापस मांगे तो आशीर्वाद ने दी धमकी

    शिकायत में कहा गया है कि साल 2024 में, अडुगोडी के नंजप्पा लेआउट में रहते हुए, अनीश की मुलाकात आशी उर्फ आशीर्वाद से हुई। आरोप है कि आशीर्वाद ने उनसे ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। लगभग पांच महीने पहले, जब अनीश ने पैसे वापस मांगे, तो आशीर्वाद ने कथित तौर पर पैसे लौटाने के बजाय धमकी दी। इसके बाद अनीश ने , निर्देशक ने अनेन नाम के शख्स के जरिए तमिलनाडु पुलिस में कानूनी शिकायत दर्ज कराई। उसी दौरान, डायरेक्टर अनीश अपनी होंडा सीआरवी बेचने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने इस सिलसिले में कन्नड़ एक्ट्रेस ऐश्वर्या से संपर्क किया। ऐश्वर्या ने अनीश को अपने दोस्त शाहिद से खरीदार के तौर पर मिलवाया।

    अनीश को ऐसे किया किडनैप, क्रिकेट विकेट और हॉकी स्टिक से हमला

    8 फरवरी, 2026 को अनीश मुंबई से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए और 9 फरवरी को वहां पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात इंदिरा नगर के पास ऐश्वर्या, शाहिद और एक अन्य व्यक्ति से हुई। शाहिद ने कथित तौर पर कहा कि कार की जांच करवाना जरूरी है और अनीश को एक गैरेज में भेज दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, जांच के बाद, अनीश को शाहिद के भाई के घर से डेढ़ लाख रुपये लाने के लिए कहा गया। अनीश ने दावा किया कि जब वह दूसरे फ्लोर के अपार्टमेंट में दाखिल हुए, तो उन्हें अंदर बंद कर दिया गया। तभी आशीर्वाद और एक अन्य व्यक्ति कथित तौर पर क्रिकेट विकेट और हॉकी स्टिक लेकर आए और अनीश पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि आशीर्वाद ने अनीश से सबूत मिटाने और पिछली शिकायतें वापस लेने की मांग की। जब उन्होंने इनकार कर दिया, तो घर में मौजूद 5-6 लोगों के गुट ने भी अनीश पर हमले में साथ दिया। इसमें अनीश को गंभीर चोटें आईं।

    अनीश के आरोप, लूट लिए सोने के जेवर और 30 हजार रुपये नकद

    ‘फ्री प्रेस जर्नल’ के मुताबिक, शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि आशीर्वाद ने डायरेक्टर अनीश से 22 ग्राम का सोने का कंगन, 1 ग्राम की सोने की चेन, 3 ग्राम की सोने की अंगूठी और 30 हजार रुपये नकद लूट लिए। मुंबई स्थित उनके घर से फोन का डेटा निकालने के बहाने, आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें एक गाड़ी में जबरदस्ती बिठा लिया। लक्ष्मी नारायण के रिश्तेदार सुजान भी आरोपियों के साथ शामिल हो गए और दावा किया कि वो अनीश को मुंबई ले जाएंगे।

    अनीश को सुनसान जगह ले गए, नाक पर घूंसा मारा, खून बहने लगा

    टोल प्लाजा पार करने के बाद, गाड़ी को कथित तौर पर एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां चार और लोग शामिल हो गए। अनीश का दावा है कि उनकी नाक पर घूंसा मारा गया, जिससे काफी खून बहने लगा। बताया जाता है कि असहनीय दर्द के कारण उन्होंने मेडिकल हेल्प मांगी। आशीर्वाद पर आरोप है कि उन्होंने अनीश से 5 लाख रुपये की उगाही की और संजय गांधी अस्पताल में छोड़ने से पहले उनके एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करके 5,500 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या सहित सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पुष्टि की है कि साजिश की पूरी जानकारी और प्रत्येक संदिग्ध की भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। वहीं, अनीश फिलहाल रिकवर कर रहे हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।