फर्जी रेड का यह मामला साउथ दिल्ली के पॉश इलाके न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का है। यहां फिल्मी अंदाज में फर्जी ED रेड डालकर लूट की साजिश का खुलासा हुआ है। डॉ. रेखा देवी ने ननद पूजा रावत के साथ मिलकर मालिक के घर नकली रेड करवाई और लाखों की जूलरी पर हाथ साफ करने की कोशिश की। पुलिस ने मामले का भंडाफोड़ कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
4-5 लाख रुपये भी साथ ले गए
साउथ ईस्ट की एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या सिंह के मुताबिक, 10 फरवरी को यूनिफॉर्म पहने कुछ लोग खुद को ED अफसर बताकर घर में घुसे, बिना वॉरंट तलाशी ली, बुजुर्ग दंपती के मोबाइल छीन लिए और जूलरी-कैश डाइनिंग टेबल पर रखवाया। बुजुर्ग महिला उषा सब्बरवाल ने वकील पोते को फोन कर दिया, जिसके बाद आरोपी चार-पांच लाख रुपये लेकर भाग निकले।
आरोपी महिला का पति ITBP में
जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी को शिकायत दर्ज हुई। पुलिस सीसीटीवी के जरिये गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-4 तक पहुंची। छापेमारी में फेक वायरलेस बॉक्स, आईटीबीपी डिप्टी कमांडेंट की यूनिफॉर्म, आई कार्ड, एक्सपायर लाइसेंसी पिस्टल घड़ियां बरामद हुई। पूजा का पति प्रकाश ITBP में कॉन्स्टेबल है। उसके साथ ही दो अन्य आरोपी भी फरार हैं।












