• National
  • आज का मौसम 27 फरवरी 2026: छू मंतर नहीं हुई है अभी सर्दी, 6 राज्यों में बर्फबारी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

    आज का मौसम 27 फरवरी 2026, नई दिल्ली: क्या आप भी यह सोच रहे हैं कि अब सर्दी खत्म हो चुकी है और गर्मी पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। यह बात कुछ हद तक ठीक जरूर है, लेकिन मौसम विभाग ने इस बीच एक ऐसी चेतावनी जारी कर दी है, जो परेशान करने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आज का मौसम 27 फरवरी 2026, नई दिल्ली: क्या आप भी यह सोच रहे हैं कि अब सर्दी खत्म हो चुकी है और गर्मी पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। यह बात कुछ हद तक ठीक जरूर है, लेकिन मौसम विभाग ने इस बीच एक ऐसी चेतावनी जारी कर दी है, जो परेशान करने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि आज यानी की 27 फरवरी 2026 को देश के 6 राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जाहिर सी बात है कि अगर इन 6 राज्यों में बर्फबारी और बारिश होगी तो वहां ठंड बढ़ने के साथ-साथ उसका असर आसपास के राज्यों पर भी होगा। इसलिए एक बार यह जान लीजिए कि आज के लिए मौसम विभाग ने क्या अलर्ट जारी किया है।

    IMD के मुताबिक, आने वाले 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। गुजरात और महाराष्ट्र के तापमान में भी बढ़ोतरी संभव है। वहीं दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 27 से 28 फरवरी और 2 से 4 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 26 फरवरी को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में और 27-28 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, असम और मेघालय में भी गरज और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

    दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

    दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं का साफ असर देखने को मिल रहा है। इन हवाओं की बदौलत लोगों को प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिली है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसे ही बना रह सकता है। 26 फरवरी को हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है, जिसका असर 27 और 28 फरवरी को भी जारी रहेगा। तापमान की बात करें तो 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री तथा 28 फरवरी को अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

    IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो सकता है। यानी यूपी में अगले सात दिनों तक गर्मी में लगातार बढ़ोरती होगी। हालांकि राज्य में कहीं बी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

    बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

    बिहार में भी लगातार गर्मी बढ़ रही है। मार्च की शुरुआत के साथ ही बिहार में तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि अगले दो दिनों तक मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं होगा। वहीं बारिश की कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

    जानें, आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान

    शहर अधिकतम तापमान (27 फरवरी) न्यूनतम तापमान (27 फरवरी)
    दिल्ली 31°C 15°C
    मुंबई 33°C 21°C
    कोलकाता 33°C 19°C
    चेन्नई 33°C 24°C
    लखनऊ 31°C 16°C
    पटना 30°C 17°C
    रांची 29°C 14°C
    भोपाल 32°C 17°C
    जयपुर 31°C 18°C
    शिमला 20°C 09°C
    नैनीताल 18°C 8°C

    हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

    हिमाचल प्रदेश में अभी गर्म कपड़े निकालने की नौबत नहीं आई है। मौसम विभाग ने कल 27 फरवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। वहीं 2 से 4 मार्च के बीच भी बारिश की संभावना है।

    राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

    राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होती रहेगी। राजस्थान में दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बीच सीमावर्ती बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार सुबह तक 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रह सकता है। अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 9.7 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।