• International
  • ‘पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध रोकें, हम करेंगे मध्यस्थता’, चीन, रूस और ईरान की तालिबान और मुनीर से बड़ी अपील

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तेज होते सैन्य संघर्ष ने दुनिया के कई देशों, खासतौर से पड़ोसी ताकतों की फिक्र बढ़ा दी है। चीन, रूस, तुर्की और ईरान जैसे देशों ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से बॉर्डर पर फायरिंग रोकने और बातचीत से मुद्दों को हल करने की अपील की है। मलेशिया के प्राइम मिनिस्टर और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तेज होते सैन्य संघर्ष ने दुनिया के कई देशों, खासतौर से पड़ोसी ताकतों की फिक्र बढ़ा दी है। चीन, रूस, तुर्की और ईरान जैसे देशों ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से बॉर्डर पर फायरिंग रोकने और बातचीत से मुद्दों को हल करने की अपील की है। मलेशिया के प्राइम मिनिस्टर और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) चीफ ने भी दोनों देशों में हुई झड़प को चिंताजनक बताते हुए संयम बरतने के लिए कहा है।

    चीन ने अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर हुई झड़प को लेकर गहरी चिंता जताई है। चीन के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ‘चीन इस विवाद में मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहा है। बीजिंग तनाव कम करने और आपसी रिश्ते सुधारने में भूमिका निभाने के लिए तैयार है। हमारी अपील है कि बातचीत के जरिए मतभेद खत्म किए जाएं। पड़ोसी और दोस्त होने के नाते चीन इस घटनाक्रम से चिंतित है।’

    रूस और ईरान की लड़ाई रोकने की अपील

    रूस ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान से बॉर्डर पार हमले तुरंत रोकने और डिप्लोमेसी के जरिए अपने मतभेद सुलझाने को कहा है। रूस के विदेश मंत्रालय ने दोनों पड़ोसियों से तुरंत हमले रोकने और डिप्लोमैटिक चैनलों को खोलने की अपील की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अगर दोनों पक्ष रिक्वेस्ट करते हैं तो रूस मीडिएशन देने पर विचार करेगा।

    ईरान की ओर से भी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बातचीत को आसान बनाने में मदद करने की भी पेशकश की गई है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, ‘तेहरान दोनों देशों के बीच समझ और सहयोग बढ़ाने के लिए जरूरी कोई भी मदद देने के लिए तैयार है। हम बढ़ते संघर्ष से चिंतित हैं और शांति की अपील करते हैं।’

    संयुक्त राष्ट्र की पाक-अफगान तनाव पर नजर

    यूएन सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा है कि अफगानिस्तान-पाकिस्तान की स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है। गुटेरेस ने कहा है कि दोनों देशों को इंटरनेशनल कानून के तहत अपनी जिम्मेदारियों को सख्ती से पूरा करना चाहिए और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

    तुर्की के विदेश मंत्री हकन फिदान ने टेलीफोन पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार से बात की है। तुर्की विदेश मंत्रालय ने कहा कि डार से बातचीत मे उनके मंत्री ने तनाव कम करने की अपील की है। तुर्की सरकार ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बदलते डेवलपमेंट पर करीब से जुड़े रहने की बात कही है।

    मलेशिया सरकार ने जताया अफसोस

    मलेशिया के प्राइम मिनिस्टर अनवर इब्राहिम ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव पर चिंता जताई और कहा कि उन्हें दोनों तरफ हुई जान के नुकसान का अफसोस है। अनवर ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान से संयम दिखाने और तुरंत मिलिट्री ऑपरेशन रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सुलह सिर्फ बातचीत की टेबल पर ही मुमकिन है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।