• Entertainment
  • ‘उस्‍ताद भगत सिंह’ की तगड़ी OTT डील, पवन कल्‍याण की फिल्‍म ने रिलीज से पहले निकाला आधा बजट: र‍िपोर्ट

    तेलुगू सिनेमा के पावर स्‍टार पवन कल्‍याण जहां एक ओर अपनी पिछ‍ली फिल्‍म ‘दे कॉल हिम ओजी’ की सफलता से गदगद हैं, वहीं फैंस को अब उनकी ‘उस्‍ताद भगत सिंह’ का बेसब्री से इंतजार है। आंध्र प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री पवन कल्‍याण की यह फिल्‍म अगले महीने 26 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेलुगू सिनेमा के पावर स्‍टार पवन कल्‍याण जहां एक ओर अपनी पिछ‍ली फिल्‍म ‘दे कॉल हिम ओजी’ की सफलता से गदगद हैं, वहीं फैंस को अब उनकी ‘उस्‍ताद भगत सिंह’ का बेसब्री से इंतजार है। आंध्र प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री पवन कल्‍याण की यह फिल्‍म अगले महीने 26 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की तैयारी कर रही है। यह बात कम दिलचस्‍प नहीं है कि तमिल फिल्‍म ‘थेरी’ की रीमेक होने के बावजूद पवन कल्‍याण की इस फिल्‍म को लेकर फैंस में गजब उत्‍साह है। थलपति विजय की ‘थेरी’ वही फिल्‍म है, जिसका हिंदी रीमेक वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ थी। खैर, ताजा जानकारी ये है कि ‘उस्‍ताद भगत सिंह’ ने सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही OTT के लिए बड़ी भयंकर डील कर ली है!

    हरीश शंकर के डायरेक्‍शन में बनी ‘उस्ताद भगत सिंह’ को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसने अपने डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स बेच दिए हैं। खास बात यह है कि करीब 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म ने OTT राइट्स बेचकर ही आधे से अध‍िक की कमाई कर ली है।

    नेटफ्ल‍िक्‍स के साथ हुई है 82 करोड़ की डील!

    बताया जाता है कि ‘उस्‍ताद भगत सिंह’ के निर्माता मैथ्री मूवी मेकर्स ने OTT प्‍लेटफॉर्म Netflix को डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स बेच दिए हैं। इसके लिए 82 करोड़ रुपये की तगड़ी डील हुई है, जो किसी तेलुगू फ‍िल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा एग्रीमेंट है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट यह भी बता रहे हैं कि मेकर्स ने रिलीज से पहले डिजिटल राइट्स बेचने को लेकर यह फैसला इसलिए भी लिया है कि वह इसकी बॉक्‍स ऑफिस पर कमाई को लेकर आशंकित हैं।

    10 साल पुरानी ब्‍लॉकबस्‍टर ‘थेरी’, इसके आगे ‘बेबी जॉन’ भी हुई थी फ्लॉप

    दरअसल, एटली के डायरेक्‍शन में बनी ‘थेरी’ साल 2016 में तमिल सिनेमा की बहुत बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर थी। बीते 10 साल में इसे अलग-अलग भाषाओं में डब करके पहले ही तेलुगू, मलयालम, कन्‍नड़ और हिंदी के दर्शक देख चुके हैं। फिर 2024 में वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ आई, जिसने बॉक्‍स ऑफिस पर महज 39.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया, जबकि इसका बजट 160 करोड़ रुपये था।

    फैंस और ड‍िस्‍ट्र‍िब्‍यूटर्स पहले से चिंता में, गानों को भी औसत रेस्‍पॉन्‍स

    अब पवन कल्‍याण स्‍टारर तमिल रीमेक आ रही है, जिसके टीजर और गानों को अभी तक फैंस के अलावा बाकी दर्शकों से मिला-जुला रेस्‍पॉन्‍स ही आया है। पवन सिंह के फैंस पहले से रीमेक फिल्‍म को लेकर चिंता में थे। लेकिन बाद में मेकर्स की ओर से कहा गया कि उन्‍होंने स्क्रिप्ट में बहुत बदलाव किया गया है। फिर भी कई डिस्ट्रीब्यूटर, टीजर और फ‍िल्म के दो गानों को मिले औसत रेस्‍पॉन्‍स से बहुत खुश नहीं थे।

    ‘उस्‍ताद भगत सिंह’ की कास्‍ट

    पवन कल्याण स्‍टारर इस फिल्‍म को जहां हरीश शंकर ने डायरेक्‍ट किया है, वहीं म्यूजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद हैं। फिल्‍म में पावर स्‍टार के अपोजिट श्रीलीला को कास्‍ट किया गया है। साथ में राश‍ि खन्‍ना, आशुतोष राणा, नवाब शाह, और गौतमी भी हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।