• National
  • ‘पूरा भारत अफगान भाइयों के साथ…’, कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने पाकिस्तान को दी ये खास सलाह

    नई दिल्ली : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालात बेहद खराब हैं। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है। पहले अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की। इसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तानी सेना ने काबुल और कंधार पर हवाई हमले किए। अफगानिस्तान ने पहले रविवार की एयरस्ट्राइक के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालात बेहद खराब हैं। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है। पहले अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की। इसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तानी सेना ने काबुल और कंधार पर हवाई हमले किए। अफगानिस्तान ने पहले रविवार की एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान पर हमला किया था। पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने रविवार के हमलों में 70 उग्रवादियों को मारा था। हालांकि, पाक के दावे को खारिज कर अफगानिस्तान ने कहा कि पाकिस्तानी हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों आम लोग मारे गए थे। इस मामले में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की प्रतिक्रिया आई है।

    कांग्रेस नेता ने क्या कहा?

    अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पूरा भारत अफगान भाइयों के साथ पूरी तरह से खड़ा है। सॉवरेनिटी कोई मोलभाव का ज़रिया नहीं है, और टेरर स्टेट पॉलिसी नहीं हो सकती। उन्होंने आगे लिखा कि इस्लामाबाद को सीखना चाहिए: आप बॉर्डर पार आग नहीं लगा सकते और उम्मीद नहीं कर सकते कि धुआं घर वापस नहीं आएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि मजबूत रहो और जीतो, अफगानिस्तान! क्वेटा को तबाह करने तक बहादुरी से लड़ो!

    पाकिस्तान ने भारत को बीच में घसीटा

    पाकिस्तान ने तालिबान पर भारत की गोद में बैठने का आरोप लगाया है। भारत हमेशा अफगानिस्तान के नागरिकों के लिए मदद का हाथ बढ़ाता रहा है। जब अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था, तो भारत ने सबसे पहले मदद भेजी थी। भारत ने बल्ख और समांगन इलाकों में 15 टन खाद्य सामग्री भेजी थी। इसके अलावा, भारत ने मेडिकल सप्लाई भी दी थी।

    भारत और अफगानिस्तान के संबंध पाकिस्तान की आंखों को हमेशा से चुभते रहे हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान हमेशा से ही अपने इलाके में होने वाली किसी भी अप्रिय गतिविधि के लिए भारत और तालिबान को जिम्मेदार ठहराता रहा है। इस्लामाबाद ने बिना सबूत के यह झूठी कहानी भी फैलाई है कि टीटीपी अफगान की जमीन से काम करता है। उसने यह भी कहा है कि भारत इस संगठन का समर्थन कर रहा है। तालिबान और भारत दोनों ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया।
    (एजेंसी इनपुट के साथ)

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।