• International
  • ईरानियों के अच्छे दिन हम सब मिलकर लौटाएंगे, ईरान पर हमले के बाद मोसाद का बड़ा बयान, 30 जगहों पर धमाके

    तेल अवीव/तेहरान: इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने ईरान पर हमला करने के बाद ईरान के लोगों से कहा है कि “हम सब मिलकर ईरान को उसके अच्छे दिन लौटाएंगे।” इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने अपने आधिकारिक फारसी भाषा के टेलीग्राम चैनल पर ईरानियों से “ईरान को उसके अच्छे दिन लौटाने” में मदद करने की अपील


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेल अवीव/तेहरान: इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने ईरान पर हमला करने के बाद ईरान के लोगों से कहा है कि “हम सब मिलकर ईरान को उसके अच्छे दिन लौटाएंगे।” इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने अपने आधिकारिक फारसी भाषा के टेलीग्राम चैनल पर ईरानियों से “ईरान को उसके अच्छे दिन लौटाने” में मदद करने की अपील की है। बयान में कहा गया है कि “हमारे ईरानी भाइयों और बहनों, आप अकेले नहीं हैं! हमने खास तौर पर आपके लिए एक बहुत सुरक्षित और डेडिकेटेड टेलीग्राम चैनल लॉन्च किया है। हम सब मिलकर ईरान को उसके अच्छे दिन लौटाएंगे।”

    मोसाद ने ईरानियों से “सरकार के खिलाफ अपने सही संघर्ष की तस्वीरें और वीडियो हमारे साथ शेयर करने” की अपील की है। वहीं एक अमेरिकी अधिकारी ने अल जजीरा को बताया है कि US-इजरायल के संयुक्त एयर स्ट्राइक का मकसद ईरान के सिक्योरिटी सिस्टम को खत्म करना है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, केरमानशाह, लोरेस्टन, तबरीज़, इस्फ़हान और करज शहरों में भी धमाकों की खबर है।

    इजरायल के कई बड़े अस्पतालों में अंडरग्राउंड ऑपरेशन
    ईरान पर हमलों के बाद इराक ने एयरस्पेस बंद कर दिया है। इजरायल के कई बड़े अस्पतालों ने घोषणा की है कि वे अंडरग्राउंड ऑपरेशन में शिफ्ट हो रहे हैं। देश की हेल्थ मिनिस्ट्री ने मेडिकल सुविधाओं में सबसे ज्यादा तैयारी का आदेश दिया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि “हेल्थ मिनिस्ट्री ने अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे उन मरीजों को डिस्चार्ज करें जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है।”

    मंत्रालय ने एक बयान में कहा और अस्पतालों को अंडरग्राउंड सुविधाओं में शिफ्ट करने का आदेश दिया गया है। तेल अवीव के सोरास्की मेडिकल सेंटर ने अपना अंडरग्राउंड इमरजेंसी अस्पताल खोल दिया है, अस्पताल ने एक बयान में कहा है कि मरीजों और डिपार्टमेंट को मजबूत सुविधा में ले जाना शुरू कर दिया है। अस्पताल ने कहा है कि “सेंसिटिव यूनिट पहले ही सुरक्षित जगहों पर काम करना शुरू कर चुकी हैं।”

    ईरान में अमेरिका और इजरायल कहां हमले कर रहे?
    स्थानीय मीडिया के मुताबिक केरमानशाह, लोरेस्टन, तबरीज़, इस्फ़हान और करज शहरों में भी धमाकों की खबर है। अमेरिका के एक अधिकारी ने सीएनएन से कहा है कि अमेरिका के हमले अभी मिलिट्री टारगेट पर फोकस हैं। हालांकि चल रहे ऑपरेशन का हवाला देते हुए उन्होंने डिटेल में बताने से मना कर दिया। एक और अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि हमलों का मकसद ईरानी मिलिट्री खतरे से निपटना और US सेना की रक्षा करना है। पहले अधिकारी ने कहा कि US ने कार्रवाई से पहले इलाके में US मिलिट्री के लोगों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं।

    इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकबी ने इजरायल में अमेरिकी नागरिकों को देश में अलर्ट या सायरन बजने पर तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है। राजदूत हकबी ने X पर लिखा है कि “हम इजरायल में सभी एम्बेसी टीम और परिवारों और US नागरिकों को होम फ्रंट कमांड अलर्ट और सायरन के लिए तैयार रहने के लिए कह रहे हैं। शेल्टर के पास रहें और अलर्ट या सायरन की आवाज़ आने पर तुरंत एक्शन लें।”

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।