• Crime
  • ‘कुछ गलत नहीं किया’, एपस्टीन के घिनौने कांड में फंसे पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन खुद को बता रहे बेकसूर

    नई दिल्ली: दुनिया के कई मशहूर और ताकतवर चेहरे एपस्टीन फाइल्स के खुलासों में फंस चुके हैं। जेफरी एपस्टीन के जघन्य अपराधों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इस केस में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का भी नाम है। हालांकि उन्होंने इस मामले में खुद को बेकसूर बताया है। बिल क्लिंटन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: दुनिया के कई मशहूर और ताकतवर चेहरे एपस्टीन फाइल्स के खुलासों में फंस चुके हैं। जेफरी एपस्टीन के जघन्य अपराधों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इस केस में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का भी नाम है। हालांकि उन्होंने इस मामले में खुद को बेकसूर बताया है।
    बिल क्लिंटन ने यौन उत्पीड़न के अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधित मामले की जांच कर रहे सांसदों के समक्ष अपनी गवाही देते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्होंने ‘कुछ भी गलत नहीं किया’ और उन्हें ‘एपस्टीन के यौन उत्पीड़न अपराधों की कोई जानकारी नहीं है।’

    बंद कमरे में दी गवाही

    न्यूयॉर्क के चैप्पाक्वा में बंद कमरे में यह पहली बार हुआ जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को संसद के सामने गवाही देने के लिए बाध्य होना पड़ा। यह घटनाक्रम क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की सांसदों के सामने अपनी गवाही दिए जाने के एक दिन बाद हुआ है।

    • बिल क्लिंटन पर भी किसी प्रकार के गलत काम का आरोप नहीं लगाया गया है। फिर भी सांसद इसे लेकर मंथन कर रहे हैं कि ऐसे समय में अमेरिका में जवाबदेही कैसे तय होनी चाहिए, जब एपस्टीन के साथ संबंधों को लेकर दुनिया भर में कई पुरुषों को उनके उच्च पदों से हटा दिया गया है।
    • हिलेरी क्लिंटन ने सांसदों से कहा था कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि एपस्टीन ने कम उम्र की लड़कियों का यौन शोषण कैसे किया और उन्हें एप्स्टीन से मुलाकात के बारे में भी कुछ याद नहीं है।

    कौन था जेफरी एपस्टीन?

    जेफरी एपस्टीन एक हाई-प्रोफाइल फाइनेंसर था, जिसकी पहुंच राजनीति और व्यापार की दुनिया के बड़े नामों तक थी। उस पर लगे कानूनी आरोपों का सिलसिला 2008 में शुरू हुआ, जब उसे नाबालिगों से जुड़े यौन अपराधों में दोषी ठहराया गया। बाद में 2019 में उस पर मानव तस्करी (यौन तस्करी) के संघीय आरोप लगाए गए, लेकिन मामले की अदालती कार्यवाही शुरू होने से पहले ही न्यूयॉर्क की जेल में उसकी मौत हो गई।

    हिलेरी क्लिंटन ने क्या गवाही दी?

    • अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने प्रतिनिधि सभा की ‘निगरानी एवं सरकारी सुधार समिति’ के समक्ष बयान दिया। उन्होंने लॉमेकर्स को स्पष्ट किया कि उन्हें जेफरी एपस्टीन के अपराधों की कोई जानकारी नहीं थी और न ही उन्हें उस कुख्यात फाइनेंसर से अपनी कोई मुलाकात है।
    • उन्होंने कहा कि मुझे उसकी आपराधिक गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मुझे याद नहीं कि मेरी कभी एपस्टीन से मुलाकात हुई हो। मैंने कभी उसके विमान में यात्रा नहीं की और न ही उसके द्वीप, घरों या कार्यालयों का दौरा किया।
    • क्लिंटन रिपब्लिकन के नेतृत्व वाली समिति के संघीय सरकार की ओर से एपस्टीन (जिसकी 2019 में यौन तस्करी के आरोप में हिरासत में मृत्यु हो गई थी) और उसकी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल (जो अब संघीय जेल में सजा काट रही है) के खिलाफ जांच के संचालन की जांच के तहत समन पर पेश हुईं।

    ट्रंप पर भड़का क्लिंटन दंपति

    अपने शुरुआती बयान में क्लिंटन ने जांच की कड़ी आलोचना की। उन्होंने समिति पर आरोप लगाया कि मुझे पूरी तरह से पता है कि मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है जो आपकी जांच में सहायक हो फिर भी वे राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यों से ध्यान भटकाने और वैध जवाब मांगने के बावजूद उन्हें छिपाने के लिए उनसे जबरन गवाही दिलवा रहे हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।