• Business
  • इजरायल से वापस दिल्ली लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट, कंपनी ने कहा यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि

    नई दिल्ली: इजरायल और ईरान के बीच एक बार फिर से संघर्ष शुरू हो गया है। इजरायल ने आज ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। ईरान में जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। इसे देखते हुए इजरायल ने अपना एयर स्पेस क्लोज कर दिया है। इस बीच दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: इजरायल और ईरान के बीच एक बार फिर से संघर्ष शुरू हो गया है। इजरायल ने आज ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। ईरान में जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। इसे देखते हुए इजरायल ने अपना एयर स्पेस क्लोज कर दिया है। इस बीच दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ी एयर इंडिया की एक फ्लाइट वापस आ रही है। एयर इंडिया ने बताया कि उसकी उड़ान संख्या AI13 दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ी थी लेकिन इजरायल का एयर स्पेस बंद होने के कारण यह वापस आ रही है।

    एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि इजरायल का एयर स्पेस बंद होने के कारण यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। एयरलाइन का कहना है कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सेफ्टी एसेसमेंट के बाद ऑपरेशन के बारे में आगे फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इजरायल इस बार ईरान पर कई दिनों तक हमले की तैयारी में है। इससे यह लड़ाई लंबी खिंच सकती है।

    ईरानियों के अच्छे दिन हम सब मिलकर लौटाएंगे, ईरान पर हमले के बाद मोसाद का बड़ा बयान, 30 जगहों पर धमाके

    इराक का एयर स्पेस भी बंद

    इस बीच ईरान के पड़ोसी देश इराक ने भी अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है। पहले भी कई बार पश्चिम एशिया में एयर स्पेस बंद हुआ है। पिछले साल अमेरिका के मिलिट्री बेस पर ईरान के हमले के बाद कतर और आसपास के देशों ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया था। इस कारण दोहा एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंस गए थे। एयरस्पेस बंद होने से विमानों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है जिससे उनका फ्यूल का खर्च बढ़ जाता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।