• Entertainment
  • Tere Naam की Box Office पर धमा चौकड़ी, शुक्रवार को ‘बॉर्डर 2’, ‘मर्दानी 3’, ‘तू या मैं’ को धोबी पछाड़

    सलमान खान की कल्‍ट-क्‍लासिक ‘तेरे नाम’ सिनेमाघरों में 27 फरवरी 2026 को री-रिलीज हुई है, और पहले दिन इसने बॉक्‍स ऑफिस पर गजब धमा चौकड़ी मचाई है। दिवंगत सतीश कौश‍िक के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने शुक्रवार को 36 दिन पुरानी ‘बॉर्डर 2’, 29 दिन पुरानी ‘मर्दानी 3’, और 15 दिन पुरानी ‘तू या


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    सलमान खान की कल्‍ट-क्‍लासिक ‘तेरे नाम’ सिनेमाघरों में 27 फरवरी 2026 को री-रिलीज हुई है, और पहले दिन इसने बॉक्‍स ऑफिस पर गजब धमा चौकड़ी मचाई है। दिवंगत सतीश कौश‍िक के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने शुक्रवार को 36 दिन पुरानी ‘बॉर्डर 2’, 29 दिन पुरानी ‘मर्दानी 3’, और 15 दिन पुरानी ‘तू या मैं’ से भी अध‍िक कमाई की है। साल 2003 में पहली बार रिलीज हुई ‘तेरे नाम’ बॉलीवुड की उन फिल्‍मों में से है, जो सिनेमाई पर्दे से लेकर गली-मोहल्‍ले तक ट्रेंड सेटर बनी। यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर तब एवरेज साबित हुई थी, लेकिन फिल्‍म में सलमान खान के किरदार राधे मोहन का क्रेज ऐसा बना कि आज भी इसके हेयर स्‍टाइल से लेकर डायलॉग्‍स, गाने, दर्शकों और फैंस की जान बने हुए हैं।

    कोविड महामारी के बाद जबसे सिनेमाघरों में पुरानी फिल्‍मों की री-रिलीज का ट्रेंड शुरू हुआ है, तभी से ‘तेरे नाम‘ की री-रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस की चाह सामने आने लगी थी। हमने ‘तुम्‍बाड’ से लेकर ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज और बंपर सफलता देखी है। अब जब सलमान खान की यह कल्ट फ‍िल्म रिलीज हुई है, तो इस ट्रैजिक लव स्‍टोरी को देखने के लिए फैंस दोबारा सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। हालांकि, रमजान के कारण इसकी कमाई पर यकीनन असर पड़ेगा, फिर भी ओपनिंग डे पर इसने बढ़‍िया शुरुआत की है।

    ‘तेरे नाम’ री-रिलीज बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

    ‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, री-रिलीज हुई ‘तेरे नाम’ ने शुक्रवार को देश में 25 लाख रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने इसी दिन 20 लाख रुपये, ‘मर्दानी 3’ ने 17 लाख रुपये और ‘तू या मैं’ ने भी 17 लाख रुपये की कमाई की है। तापसी पन्‍नू की ‘अस्‍सी’ जरूर इससे आगे रही है। अनुभव सिन्‍हा के डायरेक्‍शन में बनी 8 दिन पुरानी ‘अस्‍सी’ ने शुक्रवार को 50 लाख रुपये का बिजनस किया है।

    रमजान के कारण होगा नुकसान, वीकेंड में बढ़ेगी कमाई

    ‘तेरे नाम’ की पब्‍लिक डिमांड को देखते हुए आसार यही हैं कि आगे वीकेंड में इसकी कमाई बढ़ेगी। करीब-करीब देश के हर शहर में, हर सिनेमाघर में फिल्‍म के दो-तीन शोज दिखाए जा रहे हैं। इसके सामने बॉक्‍स ऑफिस पर नई रिलीज ‘द केरल स्‍टारी 2‘ और शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ भी है। हालांकि, यहां यह बात भी ध्‍यान देने लायक है कि रमजान के महीने में रोज़ा रखने वाले दर्शक ‘तेरे नाम’ देखने नहीं पहुंच सकेंगे। सलमान खान की फैनबेस को देखते हुए यह ‘तेरे नाम’ के लिए घाटे का सौदा है।

    पकड़ मजबूत हुई तो ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्‍स‍िक’ के आने तक मौका

    सलमान खान, भूमिका चावला स्टारर यह फिल्म आगे वीकेंड में अच्छी ग्रोथ दिखा सकती है। पकड़ मजबूत रही तो वीकडेज में भी यह अपनी दूसरी इनिंग में लंबे समय तक टिक सकती है। खास बात यह है कि ईद के मौके पर 19 मार्च को ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ और ‘टॉक्सिक’ के अलावा आगे और कोई बड़ी रिलीज नहीं है। ऐसे में यदि ‘तेरे नाम’ टिकी रहती है, तो यह 19 दिन बाद भी कमाई करने का दम रखती है।

    ‘तेरे नाम’ का बजट और पिछली रिलीज पर कलेक्‍शन

    साल 2003 में 15 अगस्‍त को रिलीज हुई ‘तेरे नाम’ का बजट 10.00 करोड़ रुपये था। तब इस फिल्‍म ने देश में 15.14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। जबकि वर्ल्‍डवाइड 24.55 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई थी।

    ‘तेरे नाम’ की कास्‍ट और कहानी

    ‘तेरे नाम’ से भूमिका चावला ने बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। सलमान खान के अपोजिट उन्‍हें निर्जरा के रोल में कास्‍ट किया गया। इसके अलावा फिल्‍म में सचिन खेडकर, रवि किशन, सविता प्रभुने, सरफराज खान, दर्शन कुमार और गोपाल दत्त भी हैं। कहानी आगरा के एक कॉलेज स्‍टूडेंट राधे मोहन की है, जो ग्रेजुएट हो चुका है, लेकिन फिर भी अपने दोस्‍तों के साथ आवारागर्दी करता है। पासआउट होने के बावजूद कॉलेज जाता है और धौंस जमाता है। दिल का नेक है, इसलिए राधे भैया के कई फैन हैं। लोग उससे डरते भी हैं। इसी बीच कॉलेज में एक नई स्‍टूडेंट निर्जरा आती है। वह मंदिर में पुजारी की बेटी है। राधे मोहन को न‍िर्जरा से प्‍यार हो जाता है। वह दोस्‍तों के कहने पर अपने प्‍यार का इजहार भी करता है, लेकिन निर्जरा पहले उसके प्‍यार को ठुकरा देती है। गुस्‍सा, हताशा और प्‍यार में पागल राधे आपा खो देता है और निर्जरा को किडनैप कर लेता है। वह निर्जरा के सामने गिड़गिड़ाता है। निर्जरा भी उसके भाव को समझकर दिल हार बैठती है, लेकिन इससे पहले कि दोनों की प्रेम कहानी आगे बढ़ती, कहानी में ट्व‍िस्‍ट आता है। राधे मोहन को पुरानी दुश्‍मनी में कुछ गुंडे पीटते हैं और उसके सिर में चोट आती है। वह मानसिक रूप से बीमार हो जाता है। कहानी में आगे क्‍या होता है, इसके लिए आपको फिल्‍म देखनी होगी।

    ‘सेतु’ की रीमेक है ‘तेरे नाम’, मिले से 7 फिल्‍मफेयर अवॉर्ड

    ‘तेरे नाम’ असल में साल 1999 में रिलीज तमिल फिल्म ‘सेतु’ की रीमेक है। यह फिल्‍म राइटर-डायरेक्‍टर बाला ने अपने एक दोस्त की सच्ची घटना पर बनाई थी, जिसे एक लड़की से प्यार हो गया था, और उसने अपना दिमाग खो दिया। वह पागलखाने पहुच गया था। ‘तेरे नाम’ उस दौर में आई, जब सलमान खान का ऐश्‍वर्या राय के साथ ब्रेकअप हुआ था। यह सुपरस्‍टार एक्‍टर की अब तक की बेस्‍ट परफॉर्मेंस में से गिनी जाती है। ‘तेरे नाम’ को कुल 24 अवॉर्ड नॉमिनेशन मिले थे। इस फिल्‍म के साउंडट्रैक ने म्‍यूजिक डायरेक्‍टर हिमेश रेशमिया को भी उनकी पहली बंपर सफलता दिलाई थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।