• Entertainment
  • क्‍या इस बार फीकी होगी होली? सिनेमाघरों के दर्शक निराश! ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्‍स‍िक’ से पहले खालीपन

    ईद, दिवाली, क्रिसमस और दशहरा की तरह होली के त्योहार की गिनती भी फिल्मी दुनिया में बड़ी और कमाऊ रिलीज डेट के तौर पर होती है। यही वजह है कि फिल्म निर्माता इस रंग-बिरंगे त्योहार पर भी हमेशा बड़ी फिल्में रिलीज करते रहे हैं। पिछले कुछ साल में होली पर रिलीज हुईं हिट फिल्मों में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ईद, दिवाली, क्रिसमस और दशहरा की तरह होली के त्योहार की गिनती भी फिल्मी दुनिया में बड़ी और कमाऊ रिलीज डेट के तौर पर होती है। यही वजह है कि फिल्म निर्माता इस रंग-बिरंगे त्योहार पर भी हमेशा बड़ी फिल्में रिलीज करते रहे हैं। पिछले कुछ साल में होली पर रिलीज हुईं हिट फिल्मों में ‘केसरी’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ शामिल हैं। इस साल भी होली पर आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो 2’ रिलीज होनी थी। लेकिन पिछले दिनों इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया। ऐसे में होली वाले दिन नई फिल्म रिलीज नहीं होने से सिनेमा के दर्शक निराश हैं। हालांकि, सिनेमाघरों में ‘द केरल स्‍टोरी 2’ जरूर आई है। लेकिन यह उत्‍सव के मूड के लिहाज से अलग जॉनर की फिल्‍म है। इसके अलावा री-रिलीज ‘तेरे नाम’, और ‘ये दिल आश‍िकाना’ भी हैं। जबकि ‘ओ रोम‍ियो’, ‘अस्‍सी’, ‘दो दीवाने सहर में’, ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ अब पुरानी और धीमी हो चली हैं।

    वेव सिनेमाज के वाइस प्रेसिडेंट योगेश रायजादा कहते हैं, ‘साल 2026 की पहली तिमाही अब तक कुछ खास नहीं रही। अब होली पर भी कोई नई बड़ी फिल्म नहीं आ रही। यह हमारे और दर्शकों दोनों के लिए निराशाजनक खबर है। अब बस यही उम्मीद है कि ईद पर आने वाली फिल्में अच्छा प्रदर्शन करें, ताकि हमारी पहली तिमाही ठीकठाक निकल जाए।’

    बेशक होली पर कोई नई फिल्म रिलीज नहीं होगी, तो हम अपने शोज की संख्या कम करके ईद पर उमड़ने वाली दर्शकों की भीड़ के लिए सिनेमाघरों को तैयार करेंगे।
    योगेश रायजादा, वेव सिनेमाज के वाइस प्रेसिडेंट

    कम चलेंगे शोज, होगी आगे की तैयारी

    बकौल योगेश, ‘हमें उम्मीद है कि इस हफ्ते रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी 2‘ को लेकर दर्शकों में क्रेज बढ़ेगा। ताकि यह अगले हफ्ते भी सिनेमाघरों में दर्शक खींचने में सफल रहे। इसके अलावा हमें री-रिलीज होने वाली फिल्मों का ही सहारा रहेगा। बेशक होली पर कोई नई फिल्म रिलीज नहीं होगी, तो हम अपने शोज की संख्या कम करके ईद पर उमड़ने वाली दर्शकों की भीड़ के लिए सिनेमाघरों को तैयार करेंगे।’

    होली पर नई और बड़ी फिल्मों की रिलीज नहीं होने से दर्शक निराश हैं। सिनेमाघरों में भी सुस्‍ती है। धुरंधर 2 और टॉक्सिक के क्लैश से बचने के लिए होली पर रिलीज होने वाली फिल्मों को पोस्टपोन कर दिया है।
    गिरीश जौहर, फ‍िल्‍म ब‍िजनस एनाल‍िस्‍ट

    ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के क्लैश से बचने की कोश‍िश

    फिल्‍म बिजनस एनालिस्‍ट गिरीश जौहर भी ऐसी ही राय रखते हैं। वह कहते हैं, ‘होली पर नई और बड़ी फिल्मों की रिलीज नहीं होने से दर्शक निराश हैं। सिनेमाघरों में भी सुस्‍ती है। फिल्मवालों ने ईद पर ‘धुरंधर 2‘ और ‘टॉक्सिक’ के क्लैश से बचने के लिए होली पर रिलीज होने वाली फिल्मों को पोस्टपोन कर दिया है।’

    बीते 10 साल में होली पर रिलीज हुई हिंदी फिल्में और उनकी कमाई

    साल फ‍िल्‍म देश में नेट कलेक्‍शन वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन वर्डिक्‍ट
    2025 द डिप्लोमैट ₹ 38.97 Cr ₹ 51.46 Cr हिट
    2024 मडगांव एक्सप्रेस ₹ 36.81 Cr ₹ 46.9 Cr फ्लॉप
    2023 तू झूठी मैं मक्कार ₹ 147.28 Cr ₹ 223 Cr हिट
    2022 बच्चन पांडे ₹ 51.04 Cr ₹ 74.2 Cr डिजास्‍टर
    2021 साइना ₹ 1.1 Cr ₹ 1.5 Cr डिजास्‍टर
    2020 बागी 3 ₹ 96.5 Cr ₹ 137 Cr एवरेज
    2019 केसरी ₹ 155.7 Cr ₹ 208.8 Cr हिट
    2018 परी ₹ 28.7 Cr ₹ 39 Cr एवरेज
    2017 बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया ₹ 117.89 Cr ₹ 201.07 Cr सुपरहिट
    2016 रॉकी हैंडसम ₹ 25.08 Cr ₹ 35.6 Cr फ्लॉप

    होली के मौके पर बीते 10 साल में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अक्षय कुमार की ‘केसरी’ के नाम है, ज‍िसने देश में 155.70 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद दूसरे नंबर पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की ‘तू झूठी मैं मक्‍कार’ है, जिसने 147.28 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर वरुण धवन-आलिया भट्ट की ‘बद्रीनाथ की दुल्‍हन‍िया है’, जिसने 117.89 करोड़ कमाए और सुपरहिट रही। बीते 10 साल में होली के मौके पर बॉक्‍स ऑफिस का खाता-बही देखें तो इसमें 1 सुपरहिट, 3 हिट, 2 एवरेज, 2 फ्लॉप और 2 डिजास्‍टर फिल्‍में हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।