• Business
  • थम जाएगा भारत-चीन का इंजन, पाकिस्तान भी पड़ सकता है ठंडा, जान लीजिए वजह

    नई दिल्ली: ईरान संकट के कारण भारत, चीन, पाकिस्तान, कोरिया और ताइवान समेत कई देशों के सामने गैस का संकट पैदा हो सकता है। ईरान का पड़ोसी देश कतर दुनिया में गैस का दूसरा सबसे बड़ा सप्लायर है। लेकिन समस्या यह है कि इसकी सारी गैस होर्मुज की खाड़ी से गुजरती है जिसे ईरान ने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: ईरान संकट के कारण भारत, चीन, पाकिस्तान, कोरिया और ताइवान समेत कई देशों के सामने गैस का संकट पैदा हो सकता है। ईरान का पड़ोसी देश कतर दुनिया में गैस का दूसरा सबसे बड़ा सप्लायर है। लेकिन समस्या यह है कि इसकी सारी गैस होर्मुज की खाड़ी से गुजरती है जिसे ईरान ने बंद कर दिया है। दुनिया की 20 फीसदी एलएनजी सप्लाई की खाड़ी से होती है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक जानकारों का कहना है कि इस खाड़ी कोई भी गतिविधि गैस सप्लाई को बाधित कर सकती है। कतर भारत का सबसे बड़ा गैस सप्लायर है। भारत की 40% गैस कतर से ही आती है।

    चार साल पहले यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद इंटरनेशनल गैस ट्रेड में भारी उथलपुथल देखने को मिली थी। रूस दुनिया में गैस का सबसे बड़ा सप्लायर है। तब यूरोप में गैस की कीमत आसमान पर पहुंच गई थी क्योंकि यह रूस का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट था। इस बार सबसे ज्यादा खतरा एशियाई देशों को है। पिछले साल कतर ने जितनी गैस बेची थी, उसका करीब 20 फीसदी एशियाई देशों ने खरीदा था। कतर की गैस खरीदने में चीन पहले और भारत दूसरे नंबर पर है। चीन की एक तिहाई गैस कतर से आती है।

    Iran-Israel Clash: ईरान पर हमले ने भारत की बढ़ाई धड़कन, दांव पर 4.33 लाख करोड़, इस रास्ते जाता है मेड इन इंडिया माल

    कौन खरीदता है कतर से गैस?

    कतर ने पिछले साल 82.2 मिलियन टन गैस का एक्सपोर्ट किया था। इस दौरान चीन ने कतर से 20 मिलियन टन एलएनजी खरीदी थी जबकि भारत ने 12 मिलियन टन गैस खरीदी थी। इस दौरान ताइवान ने 8 मिलियन टन, पाकिस्तान और साउथ कोरिया ने 7-7 मिलियन टन गैस कतर से खरीदी थी। अन्य देशों ने 29 मिलियन टन गैस कतर से खरीदी थी। शिप ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक कम से कम 11 एलएनजी टैंकर ने अपनी यात्रा रोक दी है। कतर के साथ-साथ यूएई भी होर्मुज की खाड़ी से एलएनजी एक्सपोर्ट करता है।

    जानकारों का कहना है कि कतर की गैस का कोई विकल्प नहीं है। खासकर एशिया के देशों के लिए कोई रिप्लेसमेंट नहीं है। अगर ईरान और इजरायल का यह संघर्ष लंबा खिंचता है और शिपिंग में दिक्कत आती है तो एलएनजी की कीमत में काफी तेजी आ सकती है। चीन के आयातकों ने पहले से ही विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं। हालांकि QatarEnergy ने अब तक कोई शिपमेंट नहीं रोका है।

    Navbharat TimesIran News: ईरान पर हमला…तो भारत के तेल टैंकर होर्मुज खाड़ी के गेट पर खड़े रह जाएंगे?

    तुर्की की परेशानी

    भारत, जापान और दूसरे देशों में ट्रेडर्स की कीमतें बढ़ने की आशंका है और वे इसके लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। पिछले एक साल से पर्याप्त सप्लाई के कारण एलएनजी की कीमत में ज्यादा तेजी नहीं आई। एलएनजी के कॉन्ट्रैक्ट अमूमन क्रूड बेंचमार्क से जुड़े होते हैं। ऐसे में ब्रेंट की कीमत में तेजी से गैस की कीमत बढ़ सकती है। तुर्की की भी परेशानी बढ़ सकती है जो ईरान से पाइपलाइन के जरिए गैस मंगाता है। तुर्की की कुल सप्लाई में ईरान की हिस्सेदारी करीब 15 फीसदी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।